सरयू नदी के बीच पत्थर पर जा बैठा और चिल्लाया 'बचाओ-बचाओ'; पुलिस बोली- तैरना जानता था, ड्रामा कर रहा था युवक

Bageshwar News: कपकोट में सरयू नदी के बीच बैठकर बचाओ चिल्लाने वाले शराबी का ड्रामा. पुलिस बोली- तैरना जानता था युवक, पुलिस एक्ट में चालान काटा. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
बागेश्वर में शराब के नशे में फिर जानलेवा हरकत.(Photo:Screengrab) बागेश्वर में शराब के नशे में फिर जानलेवा हरकत.(Photo:Screengrab)

जगदीश पाण्डेय

  • बागेश्वर,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

बागेश्वर में शराब के नशे में लोगों की जानलेवा हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी कोई पुल पर चढ़ जाता है तो कभी उफनती सरयू नदी के बीच पत्थर में जाकर बैठ जाता है.

ताज़ा मामला कपकोट का है, जहां नशे में धुत एक युवक सरयू नदी के बीच पत्थर में जाकर बैठ गया और फिर खुद ही जोर-जोर से 'बचाओ-बचाओ...' चिल्लाने लगा.समय रहते ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Advertisement

कपकोट इलाके में शराब के नशे में एक युवक की खतरनाक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सरयू नदी के बीच जाकर बैठ गया और कुछ देर बाद जोर-जोर से बचाने की गुहार लगाने लगा.

उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्राम प्रधान ने जोखिम उठाते हुए नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. देखें VIDEO:- 

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत रही कि समय रहते युवक को बचा लिया गया, वरना तेज बहाव बड़ा हादसा बन सकता था. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शराब के दुष्प्रभाव और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी से फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि उपरोक्त युवक तैरना जनता था और ड्रामा कर रहा था. जिसका पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »