UP Monsoon: बस थोड़ा सा इंतजार और...इस दिन यूपी पहुंच जाएगा मॉनसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी

Monsoon Prediction: भीषण गर्मी और हीटवेव के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने की तारीख बता दी है. जल्द ही झमाझम बारिश यूपीवालों के लिए राहत लेकर आएगी. आइए देखते हैं मौसम विभाग ने क्या बताया.

Advertisement
UP Monsoon Prediction (प्रतीकात्मक तस्वीर) UP Monsoon Prediction (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST
  • यूपी में 20 जून से मॉनसून की दस्तक
  • दिल्लीवालों को मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Update, Mausam Ka Haal, UP Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाके इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हीटवेव के डर और गर्मी की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने भी मॉनसून को लेकर अच्छी खबर सुनाई है. मौसम विभाग ने बता दिया है कब दिल्ली और यूपी में मॉनसून दस्तक देगा. 

Advertisement

यूपी में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में 20 जून से मॉनसून की शुरुआत हो सकती है. वहीं, पश्चिमी यूपी में मॉनसून 25 जून से दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिली है. 

यूपी में अभी क्या है मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगले कुछ दिन लोगों को परेशान करने वाले हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में अगर आज 18 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. 

Advertisement

दिल्ली में कब मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. अभी अंडमान और निकोबार के ऊपर मॉनसून पहुंचा है और माना जा रहा है कि 27 मई को केरल पहुंच जाएगा.

वहीं, आज भी दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है. IMD के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने के साथ हल्कीि बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. बता दें कि दिल्लील के लिए वीकेंड इस सीजन में सबसे गर्म रहा है.

मौसम विभाग ने बताया कौन से राज्य में कब पहुंच सकता है मॉनसून
मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर पूरा मैप जारी करके बताया है कि किस राज्य में कब मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. 16 मई को मॉनसून अंडमान पहुंच गया है. इसके बाद एक जून को लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है. 10 जून को यह महाराष्ट्र पहुंचेगा. वहीं, 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि राज्यों में पहुंचेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »