जनसंख्या कानून पर सरकार गंभीर, न तुष्टीकरण होगा और न भेदभाव: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार बहुत गंभीरता से विचार कर रही है, जो प्रदेश देश के हित में होगा, वो हर कदम उठाया जाएगा, न तुष्टीकरण की राजनीति होगी और न किसी से भेदभाव होगा.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST
  • धर्मांतरण पर भी केशव प्रसाद मौर्य सख्त
  • केशव ने कहा- यूपी कोई चारागाह नहीं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंख्या नियंत्रण कानून और धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार गंभीर है और धर्मांतरण के लिए यूपी कोई चारागाह नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने संबंध पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सब शानदार है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सरकार बहुत गंभीरता से विचार कर रही है, जो प्रदेश देश के हित में होगा, वो हर कदम उठाया जाएगा, न तुष्टीकरण की राजनीति होगी और न किसी से भेदभाव होगा.

Advertisement

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई गुमराह करके या विदेशी पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करेगा तो उसके लिए उत्तर प्रदेश कोई चारागाह नहीं, जो चरते रहे, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री से शानदार, जानदार संबंध है, माता विंध्यवानसी के आशीर्वाद से बहुत अच्छा है.

वहीं, यूपी के बंटवारे के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे तो मालूम नहीं कोई बंटवारा हो रहा है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारा परिणाम सबसे अच्छा था, विपक्ष झूठ बोलने का काम कर रहा है, जिला पंचायत अध्यक्ष का चूनाव हो रहा है, जिसकी सीटे ज्यादा होगी वो ज्यादा जीता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »