मायावती ने चेताया- सपा को मिले मुस्लिम वोट तो बेकार जाएंगे

मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी के काम को सपा ने अपना नाम दिया है. सपा में इस समय घमासान मचा हुआ है. पुत्रमोह में मुलायम ने शिवपाल का साथ छोड़ दिया है. अब चुनाव में शिवपाल के खेमे के लोग अखिलेश के खेमे के लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे. ये एक-दूसरे के उम्मीदवारों को हराने के लिए काम करेंगे. ऐसे में इनका वोट भी बंटेगा.

Advertisement
माया का सपा पर वार माया का सपा पर वार

विजय रावत

  • बुलंदशहर,
  • 02 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के अंदर मचे घमासान को देखते हुए मुस्लिम वोटरों से बीएसपी को वोट देने की अपील की है ताकि समुदाय के वोट बेकार न जाएं. मायावती ने बुलंदशहर में आयोजित रैली में कहा कि सपा का वोट अखिलेश और शिवपाल खेमे में बंटेगा. इससे उनके कैंडिडेट हारेंगे और अगर अल्पसंख्यक उनके साथ गए तो उनका वोट बेकार जाएगा और बीजेपी जीत जाएगी.

Advertisement

मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी के काम को सपा ने अपना नाम दिया है. सपा में इस समय घमासान मचा हुआ है. पुत्रमोह में मुलायम ने शिवपाल का साथ छोड़ दिया है. अब चुनाव में शिवपाल के खेमे के लोग अखिलेश के खेमे के लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे. ये एक-दूसरे के उम्मीदवारों को हराने के लिए काम करेंगे. ऐसे में इनका वोट भी बंटेगा.

मायावती ने कहा कि इन हालात में अगर को वोट देते हैं तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा क्योंकि वो जीतकर राज्य की सत्ता में आ जाएगी इसलिए अल्पसंख्यकों को कहीं और न वोट देते हुए बीएसपी को ही वोट देना चाहिए जो बीजेपी को हराने के लिए तत्पर है और बीएसपी का वोट इधर-उधर भी नहीं बंटेगा, अगर अल्पसंख्यक भी इसे वोट देते हैं तो बीजेपी किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आ पाएगी.

Advertisement

ने कहा कि वैसे भी बीजेपी की केंद्र की सरकार ने जो चुनावी वायदे किए थे, वो उन्हें पूरा नहीं कर पाई है. सरकार किस्म-किस्म की नौटंकी कर रही है. ब्लैक मनी के नाम पर नोटबंदी की गई जिससे 90 प्रतिशत गरीब, मजदूर और किसान प्रभावित हुए. करोड़ों बेरोजगार हुए. ये बात भी चर्चा में है कि बीजेपी ने अपने नेताओं और चहेते कॉरपोरेट का पैसा पहले ही ठिकाने लगा लिया था. बजट में भी ये नहीं बताया कि नोटबंदी के बाद कितना काला धान इकट्ठा किया गया है. ये केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए फैसला लिया गया है.

.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »