यूपी विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार, राहुल-प्रियंका समेत इन्हें मिली जगह

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है. कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट तैयार की है, उसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं के नाम हैं.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 18 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे स्टार प्रचारक
  • स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जितिन प्रसाद भी
  • जातीय समीकरणों का भी रखा गया है ध्यान

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 8 रिक्त सीटों में से 7 सीटों पर उपचुनाव होना है. उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है. कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट तैयार की है, उसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं के नाम हैं. कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तैयार की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जितिन प्रसाद के नाम भी शामिल हैं.

Advertisement

कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों में आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन आदित्य, पीएल पूनिया, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, विवेक बंसल, दीपक सिंह, सोहेल अंसारी, नदीम जावेद भी हैं. इसके अलावा राजा रामपाल, राशिद अल्वी, चौधरी विजेंद्र सिंह, हरेंद्र मलिक, बीएल साबरी , बालकुमार पटेल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आर के चौधरी, अजय राय, गजराज सिंह, इमरान मसूद, आचार्य प्रमोद कृष्णन, इमरान प्रतापगढ़ी और राकेश सचान को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार करते समय पार्टी ने एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखा है. प्रदेश के अधिकतर बड़े नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जातीय समीकरणों का ध्यान रखा गया है. उपचुनाव को प्रियंका गांधी ने लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस उपचुनाव को प्रियंका की नेतृत्व क्षमता और पार्टी पर उनकी पकड़ की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement

उपचुनाव में एक-एक सीट निकालना कांग्रेस के लिए नाक की बात बन गई है. कांग्रेस संगठन भी इसके लिए तैयारियों में जुटा हुआ है और एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा की रिक्त 8 में से 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. अब्दुल्ला आजम की सदस्यता निरस्त होने के कारण रिक्त हुई सीट पर चुनाव नहीं हो रहा है.

बता दें कि यूपी की सात सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसके लिए कांग्रेस भी तैयारियों में लगी है. कांग्रेस संगठन की अंदरूनी कलह भी पिछले दिनों तब सामने आई थी, जब देवरिया में कांग्रेस की महिला नेता ने टिकट न मिलने पर जमकर हंगामा किया था. तब कार्यकर्ताओं ने महिला नेता को जमकर पीटा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »