गाजीपुर: छठ पर स्नान के दौरान गंगा की गहराई नापने लगा भतीजा, बचाने गए चाचा भी डूबे

यूपी के गाजीपुर में छठ के मौके पर गंगा में नहाने गए चाचा-भतीजे की गंगा में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है स्नान करने के बाद भतीजे ने गंगा की गहराई नापने के लिए फिर से छलांग लगा दी. उसे डूबते हुए देखकर चाचा भी कूद गए, लेकिन वो भी डूब गए. दोनों के शव गोताखोरों ने बाहर निकाले.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर यूपी के गाजीपुर में खुशियों की जगह मातम छा गया. घटना गाजीपुर के करंडा थाना इलाके के गोसंदेपुर गंगा घाट की है. यहां छठ के मौके पर चाचा-भतीजा की स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई.

घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, छठ पर्व के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग हिमांशु गिरी, ओम गिरी और सुजीत गिरी गंगा घाट पर वेदी बनाने के लिए पहुंचे थे. वेदी बनाने के बाद गंगा स्नान करने के बाद वापस घर निकल रहे थे.

Advertisement

इसी दौरन 14 साल के ओम गिरी ने दोबारा गंगा की गहराई नापने के लिए छलांग लगा दी. गंगा की गहराई नापने के चक्कर में ओम डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके चाचा सुजीत गिरी भी गंगा में कूद गए. भतीजे को बचाने के चक्कर में सुजीत गिरी भी डूबने लगे.

महिलाओं ने साड़ी फेंककर की बचाने की नाकाम कोशिश 

दोनों को गंगा में डूबते देख हिमांशु गिरी भी गंगा में उतारा, लेकिन गंगा की गहराई भांपकर बाहर निकल गया. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आस-पास में छठ के लिए वेदी बना रही महिलाएं पहुंच गईं. उन्होंने अपनी साड़ी फेंककर डूब रहे चाचा-भतीजे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सकीं. 

वहीं, घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और करंडा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे चाचा-भतीजे की तलाश की गई.

Advertisement

करीब एक घंटे बाद सुजीत को गंगा से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद ओम गिरी की डेड बॉडी भी मिल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »