विधायक निधि से गरीबों का इलाज कराएगी अखिलेश सरकार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने जमकर अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में यूपी में एममबीबीएस की सीटें बढ़ कर दो गुनी हुई है. हम विधायक निधि से गरीबों का इलाज कराएंगे.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव

अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 18 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने जमकर अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में यूपी में एममबीबीएस की सीटें बढ़ कर दो गुनी हुई है. हम विधायक निधि से गरीबों का इलाज कराएंगे. इससे गरीबों को मदद मिलेगी.

केंद्र की मदद से बनेगा यूपी में मेडिकल कॉलेज
ने शाहजहांपुर में एलोपैथिक मेडिकल का उद्दघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और और प्रदेश सरकार मिलकर अच्छा मेडिकल कॉलेज बनाएगी, जिससे आने वाले समय में लोगों को फायदा मिलेगा बेहतर इलाज होगा.

Advertisement

यूपी में और बढ़ेंगी एममबीबीएस सीटें
अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एममबीबीएस की और सीट बढ़ेंगी. इससे प्रदेश में डॉक्टर की कमी को भी पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में भी इजाफा हुआ है. हमारी सरकार ने एम्स के लिए भी जमीन दी है, अगर और जरूरत पड़ेगी तो हम और जमीन देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »