4 साल तक Love अफेयर और फिर हुई शादी, सुहागरात पर दूल्हे से बोली दुल्हन- शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं

Love Marriage करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है इसलिए वो कभी भी ऐसा नहीं करेगी. फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो- (गेटी इमेजेज) प्रतीकात्मक फोटो- (गेटी इमेजेज)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 14 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • दोनों के बीच 4 साल तक प्रेम प्रसंग चला
  • दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार
  • शादी के कुछ दिन बाद तलाक की जिद करने लगी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुल्हन ने सुहागरात पर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दुल्हन और दूल्हे के बीच पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लेकिन प्यार के आगे परिवारवालों ने हार मानी और दोनों की धूमधाम से शादी करा दी. लेकिन सुहागरात पर दुल्हन शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देगी, इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया.

Advertisement

सुहागरत पर जब दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाने बिल्कुल भी पसंद नहीं है. शुरुआत में दूल्हे को लगा कि शायद उसके साथ मजाक किया जा रहा है. लेकिन दुल्हन पूरी तरह से साफ कर दिया कि वो किसी भी हाल में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, क्योंकि उसे ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है. यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार के लोगों ने लड़की खूब समझाया, पर वो नहीं मानी और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती रही.  

दुल्हन ने दूल्हे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार 

लव मैरिज के बाद दुल्हन का सुहागरात न मनाना हर किसी को हैरान कर गया. इस गंभीर मसले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही. इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन को लेकर नारी उत्थान केंद्र लेकर गए. जहां पर दुल्हन की काउंसलिग कराई गई, लेकिन वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया. फिर दोनों ने अपनी मर्जी से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया.

Advertisement

इस मामले पर नारी उत्थान केंद्र की काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया, यह एक प्रेम कहानी थी. जिसमें लड़की और लड़के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा, तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगी. लड़की ने यह बात लड़के की मां और भाभी से भी यही बात कही. इतना ही नहीं, लड़की ने ससुराल जाकर बोला कि अगर आप लोग शादी नहीं करोगे तो वो जहर खा लेगी.  

काउंसलर ऋतु नारंग

 

इस पर लड़के ने कहा कि ठीक है, हम शादी कर लेते हैं. फिर लड़के की मां लड़की के परिजनों के पास गई और उन्होंने रिश्ता की बात उठाई. लड़की वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन बेटी की जिद के आगे हार गए. दोनों परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी अपने बच्चें की शादी कर दी. शादी के बाद जिस दिन सुहागरात थी लड़की ने कहा, 'I am not Comfortable' यानी मैं सेक्स करने के लिए अभी तैयार नहीं हूं. जबकि चार साल तक दोनों का लव अफेयर चलता रहा. लड़की की उम्र 23 साल है. 

डॉक्टर से लड़की का इलाज भी कराया गया

काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि लड़का उससे बहुत प्यार करता था. लड़के ने लड़की से कहा कि जब भी तुम Comfortable हो तो बता देना. फिर लड़की पग फेरे के लिए अपने मायके चली गई. वापस लौटने पर पति ने पूछा कि क्या परेशानी है? फिर लड़की ने कहा, 'मुझे सेक्स करने से डर लगता है. मैं सेक्स नहीं करूंगी.' लड़के ने कहा कि कोई बात नहीं, हम इसका इलाज करवाते हैं. इस दौरान लड़के ने उसके साथ कुछ भी गलत बर्ताव नहीं किया और कहा कि मेरी भाभी आपको डॉक्टर के पास ले जाएगी. 

Advertisement

लड़की को डॉक्टर के भेजा गया. कुछ समय तक उसका इलाज भी चला और लड़की अपने मायके चली गई. फिर लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसे सेक्स से डर लगता है. मुझे वापस ससुराल नहीं जाना है. मां ने भी उसे काफी समझाया और डॉक्टर को दिखाया. करीब 3-4 महीने तक लड़की का ट्रीटमेंट भी चला, लेकिन पर कोई बात नहीं बन पाई. 

तलाक लेने की जिद पर अड़ी रही लड़की 

काउंसलर ऋतु नारंग का कहना है कि लड़की ने 4 साल तक तो लड़के से प्यार किया फिर शादी करने की दीवानी हो गई. बाद में तलाक लेने की जिद पर अड़ गई. फिर लड़की से बोला गया कि जब तुम्हें इस बात का पता था, तो तुमने लड़के को क्यों नहीं बताया? शादी की जिद क्यों की? क्यों दो परिवारों को परेशान किया? दोनों परिवार के लोगों से इस पर चर्चा की गई. लेकिन दोनों ने एक दूसरे को दोष नहीं दिया. इस मामले पर दोनों पक्षों की एक जैसी ही राय थी. 

लड़की की मां का कहना है कि इस मामले में उनकी बेटी की गलती है. वो नहीं चाहती कि लड़के की जिंदगी खराब हो. लड़का बहुत अच्छा है. उसने हमारा बहुत साथ दिया. मैं चाहती कि दोनों को समझाकर अलग कर दिया जाए. लड़का अलग होने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था. लड़के ने यहां तक कह दिया था कि वो अजीवन सेक्स नहीं करेगा, वो उसके साथ रहने के लिए तैयार है. जहां तुम कहोगी मैं इलाज तक करा लूंगा. लड़की ने इस बारे में जिद कर ली थी कि वो हर हाल में अलग रहेगी. 

Advertisement

लड़का और लड़की प्रेम से अलग हो गए 

काउंसलर ऋतु नारंग के अनुसार, लड़की थोड़ी मेंटल इन बैलेंस लगी, क्योंकि पहले उसने प्यार की जिद की, दूसरी जिद उसने शादी की और तीसरी जिद उसने तलाक लेने की कर दी. इसलिए उन्होंने लड़की के परिजनों की सलाह दी कि उसे अच्छे डॉक्टर को दिखाया जाए और उसकी कहीं शादी ना कराई जाए. क्योंकि इससे एक घर और खराब होगा, क्योंकि आपकी दो बेटियां हैं जिनकी आपको शादी करनी है. पहले इसका अच्छी तरह से इलाज कराएं और फिर शादी के बारे में सोचिएगा. फिलहाल दोनों सहमति से अलग हो गए हैं.  

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »