यूपी में भंग हो जाएगा शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड, योगी सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द ही भंग कर दिया जाएगा. भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों से घिरे दोनों बोर्ड को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement
आजम खान पर लगे थे आरोप, योगी ने दिए जांच के आदेश आजम खान पर लगे थे आरोप, योगी ने दिए जांच के आदेश

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड जल्द ही भंग कर दिया जाएगा. भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों से घिरे दोनों बोर्ड को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यही नहीं, दोनों वक्फ बोर्ड के भ्रष्टाचार की जांच की श‍िकायत भी सीबीआई से की गई है.

अगले कुछ दिनों ये बोर्ड प्रशासकों के हवाले होंगे. प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों वक्फ बोर्ड भंग करने की मंजूरी दे दी है और बहुत जल्द दोनों बोर्ड भंग कर दिये जाएंगे. उन्होंने बताया कि तमाम कानूनी पहलुओं पर गौर करने के बाद दोनों बोर्ड भंग करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. रजा ने शिया और सुन्नी बोर्ड को लेकर वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया की अलग-अलग तैयार रिपोर्ट को सौंपी थीं.

Advertisement

गौरतलब है क‍ि प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड और सुन्नी वक्फ बोर्ड में वक्फ संपत्ति‍यों की बंदरबांट के गम्भीर आरोप लगे हैं. इसको लेकर प्रदेश की पूववर्ती सपा सरकार और उसमें वक्फ मंत्री रहे तब विपक्ष ने निशाना साधा था. वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा हाल में इन आरोपों की जांच में भी विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं. शिया वक्फ बोर्ड पर लगे आरोपों की जांच में बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष वसीम रिजवी की भूमिका संदिग्ध मानी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »