केंद्रीय मंत्री और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति से बुधवार को जब एनआईए अफसर तंजील अहमद की मौत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तंजील अहमद को जानने से ही इंकार कर दिया और उल्टा तंजील को पाकिस्तानी बता दिया. इसके बाद जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, तो वो तरह-तरह के तर्क देने लगीं.
तंजील अहमद को बताया पाकिस्तानी
जिस की मौत पर हर शख्स हैरान है और जिसकी पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. उसे ही हमारे देश के नेता जानते तक नहीं हैं. अपने विवादित बयानों के लिए मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाली केंद्रीय मंत्री और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने यूपी के में मीडिया से बात करते हुए तंजील अहमद के संबंध में सवाल पूछने पर तंजील को जानने से मना कर दिया और उन्हें पाकिस्तानी बता दिया.
जब हुआ गलती का अहसास
साध्वी ने कहा कि वो तंजील अहमद के मामले में पता करके बात करेंगी. इसके बाद जब साध्वी को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने गलती सुधारते हुए काम के बोझ का हवाला दिया. साध्वी निरंजन ने कहा कि मैं राजनीति में जरूर हूं, लेकिन घर रात को देर से पहुंचती हूं. अखबार पढ़ने और टीवी देखने का समय नहीं मिल पाता है.
देश में रहना है, तो 'भारत माता की जय' कहना है
साध्वी ने ' ' समेत तमाम मुद्दों पर हो रही राजनीति पर जमकर निशाना साधा और 'भारत माता की जय' के खिलाफ फतवा जारी करने वाले दारुल उलूम देव बंद के मौलवियों को नसीहत दे डाली कि इस देश में रहना है, तो 'भारत माता की जय' कहना है. साध्वी डाक विभाग के के उदघाटन के कार्यक्रम में पहुंची थीं.
सुरभि गुप्ता / अभिषेक रस्तोगी