नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक को बड़ी जिम्मेदारी, सभी 10 सर्किल के प्रभारी बनाए गए

सीईओ ने 24 अक्टूबर 2019 को जारी किए आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राजीव त्यागी को वर्क सर्किल 1 से 10 तक का प्रभार सौंप दिया है. पहले वर्क सर्किल 6 से लेकर 10 तक का प्रभार महाप्रबंधक केके अग्रवाल के पास था.

Advertisement
सीईओ रितु माहेश्वरी ने यह जिम्मेदारी सौंपी सीईओ रितु माहेश्वरी ने यह जिम्मेदारी सौंपी

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

  • एससी मिश्रा को पब्लिसिटी, मीडिया, विज्ञापन का प्रभार
  • सर्किल का प्रभार महाप्रबंधक केके अग्रवाल के पास था

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने महाप्रबंधक (सिविल) राजीव त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें शहर के सभी 10 वर्क सर्किल का प्रभारी बनाया गया है. अभी उनके पास 5 वर्क सर्किल थे. दरअसल, प्राधिकरण में तैनात दूसरे महाप्रबंधक केके अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति शासन ने समाप्त कर दी और उन्हें उनके मूल विभाग वापस भेज दिया था. इसके बाद सभी 10 सर्किल की जिम्मेदारी राजीव त्यागी को सौंपी गई है.

Advertisement

रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए वर्क सर्किल एक से लेकर दस तक का प्रभार राजीव त्यागी को सौंप दिया है. मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है. सीईओ ने 24 अक्टूबर 2019 को जारी किए आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए राजीव त्यागी को वर्क सर्किल 1 से 10 तक का प्रभार सौंप दिया है.

पहले वर्क सर्किल 6 से लेकर 10 तक का प्रभार महाप्रबंधक केके अग्रवाल के पास था, लेकिन उनको उनके मूल सिंचाई विभाग में भेज दिया गया है. वे प्रतिनियुक्ति पर नोएडा प्राधिकरण में काम कर रहे थे. उनकी वापसी के बाद उनका कामकाज राजीव त्यागी को सौंपा गया है.

इसके अलावा सीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी और वरिष्ठ प्रबंधक एससी मिश्रा को पब्लिसिटी, मीडिया, विज्ञापन नीति क्रियान्वयन का भी प्रभारी बना दिया है. वहीं, उद्यान विभाग के निदेशक के तौर पर एसीईओ श्रुति को प्रभार सौंपा है. श्रुति आईएएस अधिकारी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »