मेरठ: 'बुलेट राजा' का हुआ 16 हजार का चालान तो बीच चौराहे पर देने लगा जान...

मेरठ में मॉडिफाइड बुलेट का चालान कटने से नाराज युवक और उसके परिवार वालों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. कमिश्नर चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया.

Advertisement
कमिश्नर चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया कमिश्नर चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST
  • चालान के बाद युवक का हंगामा
  • चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश

यूपी के मेरठ में मॉडिफाइड बुलेट का चालान कटने से नाराज युवक और उसके परिवार वालों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया. कमिश्नर चौराहे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया. साथ ही परिजनों ने पुलिस पर एनकाउंटर की धमकी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों को हिरासत में ले लिया. 

पुलिस अब तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कर रही है. दरअसल, मंगलवार को मेरठ के कमिश्नर चौराहे पर पति-पत्नी और एक बेटा पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर जमकर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. कमिश्नरी कार्यालय के बाहर हंगामा होते देख पुलिस कर्मी दौड़कर पहुंचे.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

इतने में ही युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश में लग गया, पुलिस ने बमुश्किल हंगामा कर रहे परिजनों को हिरासत में ले लिया. आरोप है कि मवाना रोड थाना गंगानगर क्षेत्र का रहने वाला रोहित नाम का युवक 27 तारीख की सुबह 11:00 बजे मोटरसाइकिल से अपनी मां मुकेश देवी की दवाई लेने मेडिकल स्टोर गया था.

16 हजार रुपये का चालान

आरोप के मुताबिक, पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोहित को रोक लिया और रोहित की मोटरसाइकिल का चालान काट दिया. चालान की रकम ₹16000 थी, जिसको लेकर रोहित और पुलिसकर्मियों में बहस भी हुई. युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने युवक को एनकाउंटर की धमकी भी दी.

मंगलवार सुबह रोहित अपनी मां मुकेश देवी और पिता अशोक कुमार के साथ एसपी ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे और वहां से कमिश्नरी चौराहे पहुंचे और वहां पर तीनों ने हंगामा किया. इसी बीच रोहित ने अपने ऊपर तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन थाने भेज दिया.

Advertisement

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि इनका 3 दिन पहले चालान किया गया था, गाड़ी सीज की गई थी, अनैतिक रूप से बुलेट में पटाखे वाला साइलेंसर लगाया गया था, हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने तीनों को हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन थाने ले गए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »