'100 विधायकों के बराबर हूं, इलाज करने में देर नहीं लगेगी...', संगीत सोम ने मंच से दी धमकी

मेरठ के सरधना से दो बार विधायक रहे संगीत सोम 15 अगस्त को 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मंच से धमकी देते हुए कहा कि वह अभी भी 100 विधायकों के बराबर हैं और कस्बे की व्यवस्था को खराब करने वाले सावधान हो जाएं. मुझे कुछ जानकारी भी मिल रही है कि कुछ लोग गुंडई करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं गया नहीं हूं अभी.

Advertisement
बीजेपी नेता और पूर्व एमएलए संगीत सोम. बीजेपी नेता और पूर्व एमएलए संगीत सोम.

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 17 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम एक बार फिर मंच से धमकी देते हुए नजर आए. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर ही अपनी बात को कहा. उन्होंने कहा कि वह अभी भी 100 विधायकों के बराबर हैं और कस्बे की व्यवस्था को खराब करने वाले सावधान हो जाएं. दरअसल, संगीत सोम मेरठ के सरधना में 15 अगस्त को 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में पहुंचे थे. संगीत सोम मेरठ के सरधना से दो बार विधायक रहे हैं और इस बार वह समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान से चुनाव हार गए हैं.

Advertisement

संगीत सोम ने मंच से कहा कि ये कार्यक्रम है 'एक शाम शहीदों के नाम' और इस कार्यक्रम की व्यवस्था को बिगाड़ने की कोई कोशिश ना की जाए क्योंकि कस्बे में यह इज्जत की बात होती है सभी जाति बिरादरी और धर्म के लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. हिंदू मुसलमान मिलकर के कार्यक्रम करते हैं.

'गुंडई करने वालों का इलाज करने में देर नहीं लगेगी'
उन्होंने कहा, ''लेकिन पिछले 3 महीने से मैं देख रहा हूं और मुझे कुछ जानकारी भी मिल रही है कि 10 साल बाद कुछ लोग गुंडई करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं मंच के माध्यम से उनको समझाना चाहता हूं कि मैं गया नहीं हूं अभी. अगर किसी ने कस्बे में जरा सी भी व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो आप जानते हैं कि संगीत सोम कस्बे में ही है. गुंडई करने वालों का इलाज करने में देर नहीं लगेगी.''

Advertisement

'100 विधायकों के बराबर हूं मैं'
संगीत सोम ने आगे कहा, ''कस्बे की व्यवस्था जब भी किसी आदमी ने बिगाड़ने की कोशिश की तो आप जानते हैं कि उन का क्या किया था और अब क्या करूंगा. ताकत में कम नहीं हूं. किसी के दिमाग में यह गलतफहमी हो कि संगीत सोम ताकत में कमजोर हो गया है 100 विधायकों के बराबर अभी भी अकेला हूं मैं.''

उन्होंने कहा कि सभी लोग कस्बे में मिलजुल कर रहे हैं. जरा जरा सी बात पर आपस में भेदभाव ना करें, कोई लड़ाई ना करे, कोई मनमुटाव ना करे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »