UP : लखनऊ शहर में अब नहीं रहेंगी मांस की दुकानें, महापौर बोलीं- आबादी से दूर लगाएं

लखनऊ में महापौर संयुक्ता भाटिया ने एक वर्कशॉप आयोजित की थी. इसमें उन्होंने सार्वजनिक जगहों, मोहल्लों व अस्पतालों में साफ-सफाई रखने के लिए कहा. साथ ही पार्षदों को उनके क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाली गन्ने, मीट व मछली की दुकानों को वहां से हटाने के लिए कहा.

Advertisement
मांस की दुकान (फाइल फोटो) मांस की दुकान (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • महापौर संयुक्ता भाटिया ने आयोजित की थी कार्यशाला
  • वर्कशॉप में विभाग के अधिकारी, पार्षद से थे मौजूद

यूपी में मांस को लेकर एक फरमान जारी हुआ है. लखनऊ नगर निगम ने संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए शहर में मीट की दुकानों को आबादी से दूर लगाने और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के मुताबिक संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए मीट मछली की दुकानों को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर आबादी से दूर जगह तय करने के बाद वहां पर स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम की टीम को लगाया गया है. गंदगी किए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement

गाजियाबाद में 24 मांस की दुकानों को नोटिस

वहीं गाजियाबाद जिलाधिकारी के शुक्रवार को जारी निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 6 टीमें बनाकर छापामार की गई. निरीक्षण के दौरान सेनेट्री एंड हाईजैनिक कन्डीशन एवं अन्य मानकों का पालन न करने वाली 24 मीट की दुकानों को नोटिस दिया गया है. साथ ही अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल बंद कर दिया गया. सहायक आयुक्त (खाद्य)- II जनपद गजियाबाद विनीत कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान बिना मानकों के मीट विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »