लालू यादव के घर की एक और बेटी बनेगी मुलायम के परिवार की बहू

लालू यादव के साले की बेटी की शादी मुलायम के भतीजे के बेटे से तय हो गई है. 24 अप्रैल को इटावा में तिलक समारोह होगा जबकि शादी 28 अप्रैल को दिल्ली में होगी.

Advertisement
मुलायम के भतीजे का बेटा राहुल और लालू के साले की बेटी ईशा मुलायम के भतीजे का बेटा राहुल और लालू के साले की बेटी ईशा

सना जैदी / अभिषेक रस्तोगी

  • इटावा,
  • 24 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के रिश्ते और मजबूत होने जा रहे हैं. लालू के घर की एक और बेटी मुलायम के घर की बहू बनने जा रही है.

लालू यादव के साले की बेटी की शादी मुलायम के भतीजे के बेटे से तय हो गई है. 24 अप्रैल को इटावा में तिलक समारोह होगा जबकि शादी 28 अप्रैल को दिल्ली में होगी. मुलायम सिंह यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव की शादी लालू की बेटी राजलक्ष्मी से होने के बाद इन दोनों परिवारों में रिश्ते की नींव अब और मजबूत होने जा रही है. के बेटे राहुल की शादी लालू के साले साधू यादव की बेटी ईशा यादव के साथ तय हुई है.

Advertisement
24 अप्रैल को होगा तिलक
24 अप्रैल यानी रविवार को इटावा में लग्न और तिलक समारोह होना है. साधू यादव अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी बेटी ईशा यादव की लग्न लेकर इटावा आयेंगे. 28 वर्षीय राहुल यादव कारोबारी बताए जा रहे हैं. इस , मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सपा परिवार के सभी लोग शामिल होंगे.

राहुल की मां शीला यादव हैं जिला पंचायत सदस्य
राहुल की मां शीला यादव जिला पंचायत की तीसरी बार सदस्य निर्वाचित हुई हैं. राहुल की ताई विमलेश यादव इटावा की जसवंतनगर नगर पालिका परिषद की चैयरमेन हैं. 28 अप्रैल को राहुल और ईशा की शादी दिल्ली में होनी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »