शिवपाल संग मंच पर छलका कुमार का दर्द, बोले- हम दोनों अपनी पार्टी के आडवाणी

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में खून-पसीना एक कर दिया नेतृत्व ने उनको पार्टी से किनारे कर दिया गया.

Advertisement
मंच पर शिवपाल यादव के साथ कुमार विश्वास मंच पर शिवपाल यादव के साथ कुमार विश्वास

जावेद अख़्तर

  • इटावा,
  • 24 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर एक तरफ जहां पार्टी की अंदरूनी कलह सड़कों पर दिखाई दी, वहीं इस दिन को खास बनाने के लिए आयोजित कवि सम्मेलन में भी इसकी झलक दिखी. इटावा में शिवपाल यादव के बर्थडे पर कवि सम्मेलन में पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास की जुबां पर न सिर्फ खुद को पार्टी से किनारे किए जाने का दर्द छलका, बल्कि उन्होंने शिवपाल यादव के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.

Advertisement

कुमार जब कविताएं पढ़ रहे थे, तो मंच पर शिवपाल यादव मौजूद थे और सामने बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुन रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं और शिवपाल जी अपनी-अपनी पार्टी के आडवाणी हो गए हैं. इससे आगे उन्होंने कहा कि हम दोनों सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने के काम आते हैं.

इतना ही नहीं आगे उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने अपने अंदाज में कहा, 'मेरे लफ्जों पे मरते थे वो अब कहते हैं...मत बोलो'.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में खून-पसीना एक कर दिया नेतृत्व ने उनको पार्टी से किनारे कर दिया. बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को हाशिये पर धकेलने की चर्चा होती रही है. यही वजह है कि कुमार विश्वास ने शिवपाल और खुद को आडवाणी से जोड़ लिया.

Advertisement

जन्मदिन के मौके पर शिवपाल यादव ने पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो सपा में हैं और जो मुलायम सिंह कहेंगे वो करेंगे. नई पार्टी बनाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि वह अब भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और उनकी 'प्रार्थना' है कि परिवार फिर से एकजुट हो.

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चाचा शिवपाल को बधाई देने के लिए मीडिया का इस्तेमाल किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »