BJP विधायक अलका राय की प्रियंका को चिट्ठी, पूछा- क्यों मुख्तार को बचा रही हैं?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भावुक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने पूछा कि वोटबैंक की मजबूरी में आप क्यों एक कुख्यात अपराधी (मुख्तार अंसारी) को बचाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement
बीजेपी विधायक अलका राय (फाइल फोटो) बीजेपी विधायक अलका राय (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 28 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST
  • कृष्णानंद राय की पत्नी हैं अलका राय
  • मुख्तार पर है कृष्णानंद की हत्या का आरोप
  • अलका राय ने प्रियंका वाड्रा को लिखी चिट्ठी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भावुक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने पूछा कि वोटबैंक की मजबूरी में आप क्यों एक कुख्यात अपराधी (मुख्तार अंसारी) को बचाने की कोशिश कर रही हैं. बता दें कि अलका राय के पति पूर्व विधायक कृष्णानंद राय थे, जिनकी हत्या कर दी गई थी. इसका आरोप मुख्तार पर है.

Advertisement

बीजेपी विधायक अलका राय ने अपनी चिट्ठी में लिखा,  'मैं विधवा हूं और विगत 14 वर्षों से मैं अपने पति व लोकप्रिय विधायक रहे स्व. श्री कृष्णानंद राय जी की नृशंस हत्या के  विरुद्ध इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हूं. उस जुल्मी के खिलाफ जिसे आज आपकी पार्टी और पंजाब राज्य में आपकी सरकार खुला संरक्षण दे रही है.'

बीजेपी विधायक अलका राय ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश की तमाम अदालतों से मुख्तार अंसारी को तलब किया जा रहा है, परंतु पंजाब सरकार उसे उत्तर प्रदेश भेजने को तैयार नहीं है. हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर मुझे और मुझ जैसे सैकड़ों लोगों को इंसाफ से वंचित किया जा रहा है.'

देखें: आजतक LIVE TV

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बीजेपी विधायक अलका राय ने लिखा, 'यह बेहद शर्मनाक है कि आपकी राजनीतिक पार्टी और उसके नेतृत्व की सरकार इतनी निर्लज्जता के साथ मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ खुल कर खड़ी है. कोई भी ये स्वीकार नहीं करेगा कि ये सब कुछ आपकी और राहुल जी की जानकारी के बगैर हो रहा है.'

Advertisement

बीजेपी विधायक अलका राय ने लिखा, 'इंसाफ की आस में हमारा हर दिन व हर रात तिल-तिल कर गुजर रहा है. आप खुद भी एक महिला हैं. ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं? क्या आपको हम जैसी अबलाओं का दर्द नहीं दिख रहा?'

बीजेपी विधायक अलका राय ने पूछा, 'आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जनता के मन में ये कौतूहल है कि मुख्तार को लेकर उठ रहे तमाम सवालों पर आखिर प्रियंका जी और राहुल जी खामोश क्यों हैं? आखिर वोटबैंक की मजबूरी में आप क्यों एक कुख्यात अपराधी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »