साध्वी प्राची का डबल अटैक, आतंक को आजम और ओवैसी से जोड़ा!

विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर एसपी नेता आजम खान पर निशाना साधा है. साध्वी ने कहा है कि आजम की जौहर यूनिवर्सिटी आतंकवाद का अड्डा है केंद्र सरकार को यूनिवर्सिटी की जांच करानी चाहिए.

Advertisement

विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर एसपी नेता आजम खान पर निशाना साधा है. साध्वी ने कहा है कि आजम की जौहर यूनिवर्सिटी आतंकवाद का अड्डा है केंद्र सरकार को यूनिवर्सिटी की जांच करानी चाहिए. साध्वी ने यह भी आरोप लगाया जबसे एमआईएन नेता ओवैसी ने यूपी की सरजमीं पर कदम रखा है तबसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकवाद बढ़ा है.

Advertisement

मायावती पर भी बरसीं साध्वी प्राची
बरेली पहुंची साध्वी ने कहा कि आतंकवाद को संरक्षण दे रहे हैं इस दौरान साध्वी के रडार पर बीएसपी की मुखिया मायावती पर रहीं. साध्वी ने कहा मायावती दौलत की बेटी हैं और वो दलितों का प्रयोग केवल वोट बैंक के तौर पर करती हैं. साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भी कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनेगी सपा सरकार में गुंडा राज्य है. अधिकारियों की हत्या हो रही है प्रदेश में जनता की कोई सुनने वाला नहीं है.

आजम खान ने किया
साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान को संतों को करने के लिए ही छोड़ रखा है. सरकार को आजम खान को उसी दिन को बर्खास्त कर जेल में डाल देना चाहिए था जिस दिन उन्होंने संतों के ऊपर कीचड़ उछाला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »