'अगर मायावती ने नसीमुद्दीन पर कार्रवाई नहीं की तो दयाशंकर की बीजेपी में वापसी की करेंगे मांग'

बलिया में सलेमपुर से बीजेपी के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से नहीं निकाला तो वो बीजेपी आलाकमान से दयाशंकर सिंह की पार्टी में वापसी की मांग करेंगे.

Advertisement
बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • बलिया,
  • 23 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

उत्तर प्रदेश में बीएसपी और बीजेपी के बीच चल रही लड़ाई में बीजेपी के एक सांसद का बड़ा बयान सामने आया है. बलिया में सलेमपुर से बीजेपी के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर मायावती ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से नहीं निकाला तो वो बीजेपी आलाकमान से दयाशंकर सिंह की पार्टी में वापसी की मांग करेंगे.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर कार्रवाई की मांग
बलिया में बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि के बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है. लेकिन दयाशंकर के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मायावती ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

Advertisement

बीजेपी सांसद का नया दांव
इसके साथ ही सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर अगर मायावती ने उनको पार्टी से नहीं निकाला और अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी आलाकमान से दयाशंकर की सम्मान के साथ वापसी की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर माया नसीमुद्दीन की टिप्पणी को गलत नहीं मानतीं तो दयाशंकर ने भी कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »