यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को हुआ. विरोधी पार्टियों ने सरकार की नीतियों और लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने में असफल रहने का विरोध जताते हुए सदन से वॉक आउट किया.
बसपा नेताओं ने पंचायत और बीडीसी चुनावों के दौरान जोर जबरदस्ती और पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. बसपा ने हाल ही में शामली में हुई घटना का जिक्र करते हुए भी सरकार को घेरा.
इन मुद्दों को लेकर भी किया विरोध
सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी ने लॉ एंड ऑर्डर, बुंदेलखंड में किसानों का बदहाली, किसानों का बकाया पैसा, बिजली-पानी के मुद्दे पर किया. विरोध के बाद सत्र को दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.
प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी को बजट पेश किया जाना है.
आमिर हक / ब्रजेश मिश्र