नोएडा: श्रीकांत त्यागी की जमानत पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं. सुनवाई के बाद जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब जल्द ही कोर्ट त्यागी की जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी. 

Advertisement
महिला से गाली-गलौच करने वाला श्रीकांत त्यागी महिला से गाली-गलौच करने वाला श्रीकांत त्यागी

पंकज श्रीवास्तव

  • नोएडा,
  • 22 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

नोएडा की पॉश सोसाइटी में विवाद के बाद गिरफ्तार हुए कथित नेता श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. त्यागी 9 अगस्त से ही जेल में बंद है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं. सुनवाई के बाद जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब जल्द ही कोर्ट त्यागी की जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी. 

Advertisement

बता दें कि श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था. मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था. यह मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब खुद गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा इस मामले को लेकर सोसायटी पहुंचे और लखनऊ फोन करके पुलिस कमिश्नर की शिकायत कर डाली. वीडियो वायरल होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था, जिसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं. आरोपी को बाद में मेरठ से गिरफ्तार किया गया था.

त्यागी के साथियों को पहले ही मिल गई थी जमानत

श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुसे 6 युवकों समेत कुल 8 लोगों को जिला कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी. इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के अलावा उसके साथी राहुल पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की थी. 

Advertisement

त्यागी समाज ने पक्ष में की थी पंचायत

श्रीकांत के पक्ष में त्यागी समाज ने नोएडा के गेझा गांव में महापंचायत का आयोजन किया था. इस पंचायत में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे. जिन्होंने सांसद महेश शर्मा को घटना को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया था. इस दौरान त्यागी समाज ने पुलिस प्रशासन को भी मामले में सही तरीके से कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »