हाथरस कांड: पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हाथरस कांड की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है. मंगलवार को इस बीच पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
हाथरस कांड की जारी है जांच (फाइल) हाथरस कांड की जारी है जांच (फाइल)

राजेश सिंघल

  • हाथरस,
  • 13 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST
  • हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ी
  • CMO-SDM की मौजदूगी में अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर सीबीआई की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है. मंगलवार को सीबीआई की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया. इस जांच से इतर मंगलवार को ही पीड़िता की मां की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें वापस लाया गया और सीबीआई की टीम ने क्राइम सीन पर उनसे सवाल-जवाब किए गए.

Advertisement

मंगलवार को जैसे ही पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली. तो सीएमओ और एसडीएम प्रेम कुमार मीणा बुलगढ़ी गांव में पहुंचे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान पीड़िता का भाई और बुआ भी साथ में ही अस्पताल गए.

इससे पहले पीड़िता के पिता की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी. हाथरस के सीएमओ ब्रजेश राठौड़ ने जानकारी दी थी कि पीड़िता के पिता की तबीयत खराब है, टीम ने जांच की तो उन्हें हाई ब्लडप्रेशर की दिक्कत थी. हालांकि, पीड़िता के पिता ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया था.

बता दें कि पीड़िता का परिवार बीती देर रात को ही लखनऊ से वापस हाथरस पहुंचा है. सोमवार को लखनऊ में हाईकोर्ट में इस केस की सुनवाई थी जहां परिवार ने अपना बयान दर्ज कराया था. 

सीबीआई की टीम ने अपने हाथ में ली जांच
गौरतलब है कि अब हाथरस गैंगरेप केस की जांच सीबीआई की टीम कर रही है. सीबीआई ने मंगलवार सुबह गांव के उस घटना स्थल का दौरा किया, जहां 14 सितंबर को वारदात हुई थी. इस दौरान स्थानीय पुलिस साथ रही और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने सबूत इकट्ठा किए. सीबीआई ने पीड़िता के भाई से भी मौका ए वारदात पर जानकारी ली. सीबीआई की ओर से अभी परिवार से मुलाकात नहीं की गई है, क्योंकि बीते दिन परिवार लखनऊ में था और मंगलवार को सीबीआई ने जांच शुरू कर दी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »