यूपी: टूंडला स्टेशन के पास लगी भयानक आग, स्टोर रूम में रखी रेलवे की केबल्स जलकर खाक

यूपी के फिरोजाबाद जिले में मौजूद टूंडला रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह भयानक आग लग गई. इसमें भंडारण में रखी केबल्स जलकर खाक हो गईं.

Advertisement
टूंडला रेलवे स्टेशन के पास लगी आग टूंडला रेलवे स्टेशन के पास लगी आग

aajtak.in

  • टूंडला,
  • 16 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST
  • टूंडला रेलवे स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर लगी आग
  • आग सीनियर सेक्शन इंजीनियर के भंडारण और सिंग्नल विभाग में लगी

उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन के पास भयानक आग लग गई है. गुरुवार सुबह टूंडला रेलवे स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर मौजूद उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के भंडारण और सिंग्नल विभाग में रखी केबल्स में आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर नई और पुरानी दोनों तरह की केबल बड़ी मात्रा में रखी थी. आग लगने के बाद सब खाक हो गया है.

Advertisement

फिलहाल भी आग को बुझाया नहीं जा सकता है. चारों तरफ धुंआ ही धुंआ है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्द से जल्द इसपर काबू करने की कोशिशों में जुटी हैं. वहां आग किस तरह लगी यह किसी को समझ नहीं आ रहा है.

(...बाकी जानकारी का इंतजार)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »