आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 2 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में बुधवार की सुबह एक टूरिस्ट बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, 15 लोग हादसे में घायल हो गए. सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले थे और दिल्ली से बनारस घूमने के लिए जा रहे थे.

Advertisement
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत. सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत.

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 04 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा
  • टूरिस्ट बस के कंटेनर से टकराने पर दो की मौत
  • हादसे में 15 टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए

यूपी में इटावा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस दिल्ली से बनारस की ओर जा रही थी. बुधवार सुबह पांच बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ.

सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस बस में कुल 50 यात्री सफर कर रहे थे. दुर्घटनाग्रस्त टूरिस्ट बस में सफर कर रहे सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले थे. वे लोग घूमने के लिए दिल्ली से बनारस जा रहे थे.

Advertisement

मृतकों की पहचान विठ्ठल मारुति और उनकी पत्नी सुलोचना के रूप में हुई. वे लोग कर्नाटक में वुखोकुल थाना क्षेत्र के सेकेश्वर के रहने वाले थे.

हादसे में 15 लोग बुरी तरह जख्मी.

घायलों में सुमन, विनीता, सुशीला, सुरपाल कापडे, शांता बाबू, इंदु बाई, इटोवा सिन्धे, कंचन विजय कावले, लक्ष्मी, बाबूराम बाबर, मृगदेव और संदीप वावर शामिल हैं. इन सभी का सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है.

बनारस घूमने जा रहे थे सभी यात्री.

एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि चौबिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर-113 पर दिल्ली से आ रही एक टूरिस्ट बस को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि दो टूरिस्टों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 15 घायल हो गए. बस पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल हादसे को लेकर जांच की जा रही है.

Advertisement

(इनपुट: शबीर शेख)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »