'गाड़ी के कागज दिखाओ...', दरोगा ने काटा चालान तो लाइनमैन ने गुस्से में काट दी पुलिस चौकी की बिजली

UP News: बरेली के सिरौली थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी को बिजलीकर्मी का चालान काटना मंहगा पड़ गया. दारोगा ने यहां लाइनमैन का वाहन चेकिंग के दौरान चालान काट दिया, जिसके बाद गुस्साए लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काट दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 12 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST
  • पुलिस चौकी के पास नहीं है वैध बिजली कनेक्शन
  • बिजली कनेक्शन को लेकर करवाई जाएगी जांच

यूपी के बरेली में एक अजीब तरह के बदले का मामला सामने आया है. यहां दरोगा ने बिजली विभाग के लाइनमैन की बाइक का चालान काट दिया, जिस पर गुस्साए लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काट दी. बिजली न होने के कारण पुलिसकर्मियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी.

यह दिलचस्प मामला सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर पुलिस चौकी का है. चौकी इंचार्ज वाहनों की चैकिंग कर रहे थे. इसी बीच बरसेर सब स्टेशन के लाइनमैन भगवान स्वरूप उर्फ पिंकी बाइक से आ रहा था. जानकारी के अनुसार, दरोगा मोदी सिंह ने लाइनमैन को रोक लिया और बाइक के कागज दिखाने को कहा.

Advertisement

लाइनमैन ने पुलिसकर्मी से कहा, ''साहब, इस समय मोटरसाइकिल के कागज नही हैं. घर से लाकर दिखा दूंगा.'' लेकिन दरोगा मोदी सिंह नहीं माने और उन्होंने पिंकी का चालान काट दिया. इस बात से लाइनमैन पिंकी इतना नाराज हो गया कि उसने बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों को बुला लिया और पुलिस चौकी की बिजली काट दी.

कटिया डालकर रोशन हो रही थी पुलिस चौकी 

पुलिसकर्मी लाइनमैन को समझाने में लग गए, लेकिन उसने चौकी की बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा. लाइनमैन के अनुसार, पुलिस चौकी में बिजली का कनेक्शन नहीं है. अवैध रूप से कटिया डालकर चौकी पर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. वहीं, पुलिसवालों से जब वैध बिजली कनेक्शन न होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.

कागज न होने पर चालान काटा 

उधर, सिरौली थाने में तैनात दरोगा मोदी सिंह ने मीडिया को अनौपचारिक रूप से बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जो भी बिना हेलमेट और कागज के वाहन चला रहे थे उनकी चेकिंग की जा रही थी. लाइनमैन पिंकी के पास बाइक के कागज नहीं थे, इसलिए उसका चालान काटा गया.

Advertisement

इनका कहना 

वहीं, बरेली मंडल के बिजली विभाग के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि एक पुलिस चेक पोस्ट की बिजली काटने का मामला उनके संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराई जाएगी. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »