यूपी के हमीरपुर में पैसेंजर ट्रेन से कटीं 36 गायें, 6 की ट्रक पलटने से मौत

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती से अब गायों के जीवन पर मौत के साए लहराने लगे हैं. प्रशासन के डर से गायों को इकट्ठा कर दूर-दराज के इलाकों में रखने की बात सामने आ ही रही थी, अब गायों की मौत की खबरें भी आने लगी हैं.

Advertisement
स्टेशन के पास कटी गायें ( Photo:aajtak) स्टेशन के पास कटी गायें ( Photo:aajtak)

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 18 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

यूपी के हमीरपुर ज‍िले में दो घटनाओं में 42 गायों की मौत हो गई. रागौल रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन ने 36 गायों को काट द‍िया तो वहीं जलालपुर पुल‍िस स्टेशन के पास गायों से भरा एक ट्रक पलट गया ज‍िसमें 6 गायें मर गईं. उस ट्रक में 50 गायें भरी हुई थीं. घटना शुक्रवार की है.

दरअसल, आवारा पशुओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार काफी सख्त हो गई है. सभी जिला और निकाय अधिकारियों को 10 जनवरी तक आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने के निर्देश दिए गए थे. यह कहा गया था कि आवारा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. अगर कोई गोशाला में बंद पशु को अपना बताते हुए उसे लेने आता है तो उस पर जुर्माना लगाने का प्रावधान क‍िया गया है. हालांकि यह डेडलाइन खत्म हो गई है, लेकिन किसानों को अभी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाया है.

Advertisement

हमीरपुर ज‍िले में रागौल रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन ने 36 गायों को काट द‍िया.

एनजीओ किसानों की इस दुर्दशा का फायदा उठाने में लगे हैं

राज्य में अवैध बूचड़खानों पर सख्ती और उन्हें बंद करने के बाद आवारा गाय-बैल की संख्या तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. इन आवारा पशुओं का गांवों में आतंक रहता है और इनसे फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है. आजतक की पड़ताल के दौरान भी यह पता चला था कि कई एनजीओ किसानों की इस दुर्दशा का फायदा उठाने में लगे हैं.

 हमीरपुर ज‍िले में जलालपुर पुल‍िस स्टेशन के पास गायों से भरा एक ट्रक पलट गया ज‍िसमें 6 गायें मर गईं.

सालाना 1.20 करोड़ रुपए का बजट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 510 रजिस्टर्ड गोशाला हैं और 50 जिलों में ऐसे अन्य आश्रय स्थल भी बनाए जाएंगे. हर गोशाला के लिए सालाना 1.20 करोड़ रुपए का बजट दिया जाता है. एक अनुमान के अनुसार 90 फीसदी ऐसे आवारा पशुओं में बछड़े या बैल होते हैं, गायें तो महज 10 फीसदी होती हैं. साल 2012 की गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 2 करोड़ गायें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »