चिन्मयानंद के खिलाफ विरोध मार्च की इजाजत नहीं, कांग्रेस बोली-कश्मीर नहीं है UP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का संरक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें. बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है. पदयात्रा रोकी जा रही है. हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है. डर किस बात का है?

Advertisement
शाहजहांपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो-Twitter) शाहजहांपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो-Twitter)

aajtak.in

  • शाहजहांपुर,
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

  • चिन्मयानंद के खिलाफ विरोध मार्च निकालने की नहीं मिली इजाजत
  • शाहजहांपुर में जितिन प्रसाद ने कहा- ये यूपी है कश्मीर नहीं

स्वामी चिन्मयानंद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस को न्याय पद यात्रा निकालने की इजाजत नहीं मिली है. प्रशासन ने कांग्रेस को पदयात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रशासन ने शाहजहांपुर में उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है. फिलहाल  जितिन प्रसाद का कहना है कि सरकार उनके संवैधानिक अधिकार को दबाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि यूपी कश्मीर नहीं है, फिर भी उन्हें यहां न्याय पद यात्रा निकालने की इजाजत नहीं मिल रही है.

Advertisement

जितिन प्रसाद ने कहा कि उन्हें नजरबंद कर लिया गया है और उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जितिन प्रसाद ने अपने घर से एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है.

प्रियंका गांधी ने भी बोला हमला

इस मामले पर है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का संरक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें. बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है.  पदयात्रा रोकी जा रही है. हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है. डर किस बात का है?

बता दें कि स्वामी चिन्मयानन्द मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा शुरू करने वाली थी. कांग्रेस की यह यात्रा पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आयोजित की जा रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »