सहारनपुर हिंसा पर थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी 'भीम आर्मी'

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले कई दिनों से तनाव जारी है. राज्य सरकार के लगातार कड़े रुख के बाद भी माहौल में सुधार नहीं आ रहा है. इस घटना के दौरान लगातार एक नाम आ रहा है, वो है भीम आर्मी का.

Advertisement
सहारनपुर में लगातार खराब है माहौल सहारनपुर में लगातार खराब है माहौल

मोहित ग्रोवर

  • सहारनपुर/लखनऊ,
  • 25 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले कई दिनों से तनाव जारी है. राज्य सरकार के लगातार कड़े रुख के बाद भी माहौल में सुधार नहीं आ रहा है. इस घटना के दौरान लगातार एक नाम आ रहा है, वो है भीम आर्मी का. सहारनपुर हिंसा के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 'रावण' पर केस भी दर्ज किया गया था. अब, गुरुवार को भीम आर्मी की ओर से सहारनपुर मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी. मुमकिन है कि लगातार उठ रहे सवालों पर भीम आर्मी अपना रुख सामने रखेगी. भीम आर्मी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई.

Advertisement

मायावती की रैली के बाद दोबारा भड़की हिंसा
आपको बता दें कि सहारनपुर में के बीच संघर्ष ने गंभीर रूप लिया है. यहां भड़की ताजा हिंसा में अब तक एक शख्स की मौत हो गई, जबकि करीब गंभीर 10-12 घायल हुए हैं. जिले के शब्बीरपुर गांव में यह हिंसा बसपा सुप्रीमो मायावती के दौरे के ठीक बाद भड़की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मायावती की रैली से लौट रहे लोगों पर हमला हुआ, जिसके बाद इलाके में महीने भर के अंदर तीसरी बार हिंसा भड़क उठी.

नई आवाज बनी भीम आर्मी
सहारनपुर में भड़की हिंसा के बीच वहां दलितों की नई आवाज बन कर उभरी है. पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को भारी समर्थन मिलता दिखा. इस रैली में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, हरियाणा, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में दलित यहां पहुंचे थे.

Advertisement

मिला था भरपूर समर्थन
कुछ अनुमानों के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में करीब 50,000 लोग शामिल हुए थे. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और गुजरात के गिजणेश मवानी के नेतृत्व में दलितों के बीच काफी लंबे अर्से बाद इस तरह की एकता देखी गई. भीम आर्मी के समर्थन में जंतर मंतर पर हुआ विरोध प्रदर्शन राज्य और केंद्र सरकारों के प्रति दलितों के मन में गुस्से का प्रतीक तो था ही, साथ ही इसने बहुजनों की राजनीति करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती को भी संभवत: चिंतित कर गया.

भीम आर्मी के अकाउंट में ट्रांसफर हुई बड़ी राशि
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में के अकाउंट में 45 से 50 लाख की राशि ट्रांसफर हुई है. प्रशासन इस पैसे के प्राइमरी सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में के दौरान हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. इसके बाद विशेष जाति पर दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया था. इस मामले में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इसके बाद बीते रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »