बाबा विश्वनाथ अब लंदन में भी विराजेंगे, वाराणसी से जाएगा नर्मदेश्वर शिवलिंग

लंदन के शिव भक्त अब अपने शहर में ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे. क्योंकि नर्मदा नदी से प्राप्त 25 किलोग्राम के नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना लंदन में बने काशी विश्वनाथ मंदिर में बतौर विश्वनाथ जी के शिवलिंग के तौर पर होगी.

Advertisement
25KG का नर्मदेश्वर शिवलिंग. 25KG का नर्मदेश्वर शिवलिंग.

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 25 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST
  • 25KG का नर्मदेश्वर शिवलिंग पहुंचेगा लंदन
  • नर्मदेश्वर शिवलिंग का विधि-विधान से किया गया पूजन

अब लंदन में भी बाबा विश्वनाथ काशी पुराधिपति विराजेंगे. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है. बाबा विश्वनाथ के विग्रह को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद मंगलवार को हवाई मार्ग से इसे काशी से लंदन के लिए रवाना किया जाएगा.

बाबा विश्वनाथ का मंदिर श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम की ओर से लंदन में बनाया गया है और वहां 25 किलो का नर्मदेश्वर शिवलिंग प्रतिष्ठित किया जाएगा. यह बीड़ा श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम ने उठाया है.

Advertisement

इसी के बाबत वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में स्थित नंदवनम नाटकोट्टई के सदस्यों ने लंदन में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में स्थापित होने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन किया.

नर्मदा से काशी लाया गया 25 किलो का शिवलिंग
पूरे कार्यक्रम के आयोजक मुत्थु कुमार ने बताया, ''25 किलो वजन के इस शिवलिंग को नर्मदा से काशी लाया गया है. इसे लंदन में बने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा. स्थापना से पहले इसे काशी लाया गया और शिवलिंग का विशेष पूजन किया. मंगलवार को इसे लंदन के लिए रवाना किया जाएगा.'' उन्होंने बताया कि अब तक उनके संस्थान की तरफ से 65 शिव मंदिर बनाए गए हैं. म्यांमार, मलेशिया और श्रीलंका में भी उनकी संस्था ने शिव मंदिर बनवाए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »