'मुझे रात में नींद नहीं...', ढाई फुट के अजीम मंसूरी ने PM मोदी से लगाई शादी करवाने की गुहार

शामली के रहने वाले 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी ने पीएम मोदी से शादी की गुहार लगाई है. अजीम का कहना है, 'मुझे शादी करने की बड़ी तमन्ना है. मुझे रात में नींद नहीं आती. कोई नहीं जानता मैं कितना परेशान हूं, अपने जीवन साथी के लिए. मेरे भाइयों का ब्याह होता रहेगा, पहले मेरा करा दो मोदी जी.'

Advertisement
 शादी के लिए हाथ में पोस्टर लेकर पैदल SHO के पास पहुंचा अजीम मंसूरी शादी के लिए हाथ में पोस्टर लेकर पैदल SHO के पास पहुंचा अजीम मंसूरी

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 12 मई 2022,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • ढाई फुट के अजीम मंसूरी ने फिर लगाई शादी की गुहार
  • पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद
  • अजीम मंसूरी की एक साल पहले हो चुकी है सगाई

उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना के रहने वाले 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है. अजीम का कहना है कि पिछले साल 9 मार्च 2021 को उसकी सगाई हापुड़ की रहने वाली एक लड़की से हुई थी और मेरी होने वाली दुल्हन भी मेरी ही जितनी हाइट की है. लड़की वाले शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लेकिन मेरे माता-पिता अभी मेरी शादी नहीं करवाना चाहते हैं. उनका कहना है कि हम तीनों भाइयों का ब्याह एक साथ होगा.  

Advertisement


वहीं, गुरुवार को अजीम हाथ में पोस्टर लेकर एसएचओ के पास पहुंचा और कहा कि मेरी शादी करा दो, मेरी दुआएं ले लो.  मेरे घरवाले मेरी शादी नहीं करा रहे हैं. जिससे मेरी शादी होनी है वो हापुड़ की रहने वाली है और बी.कॉम कर रही है. कैराना के एसएचओ ने उसकी लिखी हुई चिट्ठी लेकर आश्वास दिया कि जल्द ही तुम्हारी शादी कराएंगे. 

शादी की फरियाद लेकर SHO के पास पहुंचे अजीम मंसूरी

 

अजीम का कहना है, 'मुझे शादी करने की बड़ी तमन्ना है. मुझे रात में नींद नहीं आती. कोई नहीं जानता मैं कितना परेशान हूं, अपने जीवनसाथी के लिए. मेरे भाइयों का ब्याह होता रहेगा, पहले मेरा करा दो. मेरे मां-बाप गलती कर रहे हैं कि वो मेरी शादी नहीं करा रहे हैं. रमजान भी चले गए और मैं  इतिकाफ में भी बैठा था रो-रोकर दुआ भी मांगी थी. मेरे मां-बाप ने कहा था कि ईद पर मेरी शादी होगी. अब तो ईद भी चली गई. पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अपनी शादी की सिफारिश लगाई थी, लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है.'

Advertisement
अजीम ने पीएम मोदी से लगाई शादी की गुहार

 

इससे पहले 28 साल के अजीम मंसूरी ने महिला थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से भी अपनी शादी की गुहार लगाई थी. अजीम मंसूरी के दादा हाजी सलीम मंसूरी का कहना है कि अगस्त में एक साथ तीनों भाइयों की शादी होगी. दादा हाजी सलीम मंसूरी ने बताया कि लड़की पक्ष उनके पास आया था वह तैयार है. अजीम के दोनों छोटे भाइयों की भी सगाई हो रखी है. तीनों भाइयों की एक साथ शादी कराई जाएगी.

बुशारा से हो चुकी है अजीम की सगाई

हापुड़ की रहने वाली बुशरा के साथ अजीम मंसूरी की सगाई पक्की हो रखी है. 21 साल की बुशरा बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं. अजीम मंसूरी के पिता हाजी नसीम ने बताया कि उनके दूसरे नंबर के बेटे चांद की सगाई भी हापुड़ हुई है. तीसरे बेटे की ज्वालापुर में सगाई पक्की हो चुकी है. घर बनाने के बाद तीनों भाइयों की एक साथ शादी की जाएगी. अजीम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी शादी की गुहार लगा चुके हैं.

 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »