यूपी: अमेठी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 घायल

Clash in Amethi: पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा है. इसे लेकर दो यादव गुट आपस में भिड़ गए. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement
अमेठी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष (फाइल फोटो- अमेठी पुलिस ) अमेठी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष (फाइल फोटो- अमेठी पुलिस )

आलोक श्रीवास्तव

  • अमेठी. ,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST
  • अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार गांव का मामला
  • ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम समाज की जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इसके बाद एक परिवार ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया. इस संघर्ष में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है. 

मामला अमेठी के गुंगवाछ के राजापुर कौहार का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले संकटा प्रसाद के घर के पास ग्राम सभा की जमीन पड़ी है. इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश जबरन कब्जा कर रहे थे. जब संकटा प्रसाद ने मना किया तो कब्जा करने वाले लोगों ने संकटा प्रसाद और उसके परिजनों पर हमला कर दिया. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने संकटा प्रसाद, हनुमान यादव, धन्नो देवी, नयका देवी , राजकुमार यादव, अशोक कुमार को लाठी डंडों से पीटा और धारदार हथियार से हमला किया. इस हमले के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. जहां संकटा यादव, हनुमान यादव, अमरेश यादव और पार्वती यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम समाज की जमीन से जुड़ा है जिसे लेकर दोनों यादव पक्षो में आए दिन विवाद रहता था. अभी हाल ही में पुलिस ने दोनों पक्षो की आपस मे सुलह भी कराई थी, फिलहाल इस बड़ी घटना से पुलिस के होश उड़ गए हैं और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »