जिस एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे फाइटर प्लेन, वहां 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार

आपको बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेस वे का काम रिकॉर्ड समय में पूरा करवाया था.

Advertisement
50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार

मोहित ग्रोवर / कुमार अभिषेक

  • आगरा,
  • 01 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस गया. एक्सप्रेस-वे पर दरार आने के बाद सर्विस रोड का एक हिस्सा धंस गया, जिसके एक अंदर एक गाड़ी जा गिरी. बता दें कि ये वही एक्सप्रेस-वे है जिसके उद्घाटन में फाइटर प्लेन उतरे थे. अखिलेश यादव ने इसे अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताया था.

Advertisement

बताया जा रहा है कि में करीब 50 फीट गहरा गड्ढा हुआ है. ड्राइवर जिस दौरान गाड़ी चला रहा था, वहां पर उसे एक दरार दिखी लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक हादसा हो गया.

मामले को देखते हुए योगी सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इसको लेकर अगले 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी. बारिश के कारण सड़क करीब 15 फीट तक कट गई.

एक्सप्रेस-वे पर वाजिदपुर पुलिया के पास ये हादसा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला. हालांकि, इस हादसें किसी को चोट गहरी चोट नहीं आई है.

कन्नौज निवासी रचित अपने चार परिवारजनों के साथ गाड़ी खरीद कर वापस आ रहे थे. उन्होंने बताया कि वह गूगल मैप की बदौलत इस रास्ते पर पहुंचे, लेकिन जब बीच में सर्विस रोड की तरफ आए. लेकिन उन्हें सर्विस रोड पर दरार दिखी, जब तक ब्रेक लग पाते तब तक गाड़ी गड्ढे में चली गई थी. स्थानीय निवासियों की मानें तो बारिश के बाद यहां जगह-जगह सड़क में गड्ढे हो गए हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका उद्घाटन किया था. उद्घाटन के समय एक्सप्रेस वे पर वायु सेना के फाइटर प्लेन ने लैंड हुए थे. अभी पिछले साल ही अक्टूबर में भी कई फाइटर प्लेनों ने इस एक्सप्रेस पर अपना जलवा बिखेरा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »