12 कुत्तों का हमला, 36 चोट के निशान.... 24 घंटे में जिंदगी की जंग हार गई गुंजन

गुंजन की कल यानी मंगलवार की शाम का सूरज ढलने के थोड़ी देर बाद ही जिला अस्पताल में मौत हो गई. एक दर्जन कुत्तों ने गुंजन को हमला कर शरीर को नोंच खाया था. गुंजन के शरीर में 36 चोट के निशान थे और 20 से भी ज्यादा टांके लगाए गए थे. गुंजन की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों के कानों तक पहुंची कोहराम मच गया.

Advertisement
इलाज के दौरान गुंजन की मौत इलाज के दौरान गुंजन की मौत

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 27 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST
  • कुत्तों ने गुंजन पर किया था हमला
  • मंगलवार देर शाम गुंजन की मौत

आगरा में खूंखार कुत्तों का शिकार हुई मूकबधिर बच्ची गुंजन की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुंजन को बचाने के लिए जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा था. करीब 24 घंटे तक गुंजन जिंदगी के लिए मौत से लड़ती रही. लड़ते-लड़ते अचानक उसकी सांसें थम गई और जिंदगी की जंग हार गई.

गुंजन की कल यानी मंगलवार की शाम का सूरज ढलने के थोड़ी देर बाद ही जिला अस्पताल में मौत हो गई. मूकबधिर बच्ची गुंजन की मां नहीं है और पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. उसकी देखभाल का सहारा दादी और परिवार के अन्य सदस्य थे. गुंजन की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों के कानों तक पहुंची कोहराम मच गया.

Advertisement

बच्ची की मौत पर अस्पताल के चिकित्सक भी दुखी हैं. डिप्टी सीएमएस डॉ. सी पी वर्मा ने बच्ची की मौत की पुष्टि की. फोन पर हुई बातचीत में डॉ. सी पी वर्मा ने बताया कि अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. गुंजन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, 8 डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी.

सिकंदरा थाना क्षेत्र के देहतोरा की रहने वाली बच्ची गुंजन को घर के बाहर सुबह 5:30 बजे खूंखार कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया था. एक दर्जन कुत्तों ने गुंजन को हमला कर शरीर को नोंच खाया था. खून से लथपथ गुंजन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुंजन के शरीर में 36 चोट के निशान थे और 20 से भी ज्यादा टांके लगाए गए थे. 

Advertisement

बोलने से मोहताज गुंजन अपने दर्द को बता भी नहीं पा रही थी. वह पल-पल कराह रही थी. उस वक्त इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना था कि उनकी प्राथमिकता है कि किसी भी तरह मासूम की जान बचाई जा सके, लेकिन गुंजन को बचाया नहीं जा सका और वह जिंदगी की जंग हार गई.

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »