नोएडा: बोरे में मिला 8 साल के बच्चे का शव, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

लाश की शिनाख्त 8 साल के कर्ण के रूप में हुई है. बच्चे के घर से कुछ ही दूरी पर लाश मिली है. परिजनों ने बताया कि कर्ण 27 तारीख से गायब था. आज उसकी लाश मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
जांच में जुटी पुलिस जांच में जुटी पुलिस

अंजलि कर्मकार

  • नोएडा,
  • 29 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

नोएडा के सेक्टर 5 में सोमवार को बोरे में बंद एक बच्चे की लाश मिली है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बच्चे के अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह सेक्टर 5 में कुछ लोग टहलने निकले थे. इसी बीच उन्होंने एक बोरा पड़ा हुआ देखा. बोरे के आसपास मक्खियां मंडरा रही थी. शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला, तो अंदर एक बच्चे की लाश थी.

Advertisement

दो दिन से गायब था बच्चा
लाश की शिनाख्त 8 साल के कर्ण के रूप में हुई है. बच्चे के घर से कुछ ही दूरी पर मिली है. परिजनों ने बताया कि कर्ण 27 तारीख से गायब था. आज उसकी लाश मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »