बुजुर्ग सास का रेप और पीट- पीटकर हत्या...आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस के आगे खोली पोल

हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल की दामाद ने अपनी 60 साल की बुजुर्ग सास का रेप कर उसकी हत्या को अंजाम दिया. आरोपी की पत्नी ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी है.

Advertisement
बुजुर्ग सास का रेप और पीट- पीटकर हत्या (Photo: representational image) बुजुर्ग सास का रेप और पीट- पीटकर हत्या (Photo: representational image)

aajtak.in

  • हैदराबाद ,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

तेलंगाना के हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां के नागरकुर्नूल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग सास के साथ रेप कर उसकी  हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. यह घटना 8 फरवरी की रात कलवाकुर्थी मंडल में घटी, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं.

Advertisement

पीड़िता की बेटी और आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 40 साल का उसका पति एक मजदूर है और शराब का आदी है. उसने अपनी 60 साल की अपनी सास का बलात्कार किया और घर में ही उनकी हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने रेप के बाद बुजुर्ग महिला को पीटा था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने आगे बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी यह कृत्य करते समय नशे की हालत में था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement