जेवर खरीदने गए थे मां-बाप, खो दी बेटी! जूलरी शॉप के बाहर साइनाइड चखने से 2 साल की मीशा की मौत

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी में दो साल की बच्ची मीशा ने एक जहरीला साइनाइड पाउच गलती से मुंह में रख लिया. इसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार ने दुकान के बाहर प्रदर्शन कर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस ने दुकान मालिक और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Advertisement
बच्ची ने गलती से साइनाइड चख लिया था. (Representational Image- ITGD) बच्ची ने गलती से साइनाइड चख लिया था. (Representational Image- ITGD)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी एक जहरीला केमिकल (साइनाइड) चखने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई. पहले बच्ची की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतका की पहचान दो साल की मीशा के रूप में हुई है. मीशा चींतल के रहने वाले गोपी कृष्ण और जानकी की बेटी थी. मीशा अपने माता-पिता के साथ सस्ता बाजार के पास 'विष्णु ज्वैलर्स' गई थी. जब माता-पिता दुकान के अंदर ज्वेलरी देख रहे थे, तभी बच्ची खेलते हुए दुकान के बाहर चली गई.

Advertisement

दुकान के बाहर बच्ची ने एक पाउच को उठा लिया जिसमें ज्वेलरी के काम में इस्तेमाल होने वाला एक जहरीला रसायन रखा था. बच्ची ने उसे गलती से मुंह में रख लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

परिजनों ने दुकानदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने 'विष्णु ज्वैलर्स' के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. परिवार ने दुकान के प्रबंधन पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों का कहना है कि खतरनाक केमिकल को इतनी लापरवाही से बच्चों की पहुंच के पास खुला छोड़ा गया था.

इसके बाद उन्होंने जीदीमेट्ला पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच की मांग की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुकान के मालिक विष्णु और एक कर्मचारी वेंकटाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मणिपुर : गोलीबारी में महिला की मौत, तनाव के बाद कई घर फूंके...धारा 163 लागू

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई

बच्ची का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव मदिरा में किया गया था और मौत के असली कारणों की पुष्टि के लिए उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »