कोरोना इफेक्ट: वीडियो कॉल पर पंडित जी ने पढ़े मंत्र, तेलंगाना में हुई अनोखी शादी

शादी 3 मई को तय थी लेकिन जिस तरह कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे थे दोनों के परिवारों को ही चिंता थी. उन्होंने पहले शादी को स्थगित करने की बात सोची लेकिन दोनों ही परिवार शादी की तैयारी के चलते एडवांस में भुगतान कर चुके थे.

Advertisement
पंडित जी ने संपन्न कराई शादी पंडित जी ने संपन्न कराई शादी

आशीष पांडेय

  • मेडक,
  • 06 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST
  • तेलंगाना के मेडक में संपन्न हुई शादी
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी के सारे मंत्र पढ़े

देश के कई राज्यों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं, तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं है. हालांकि तेलंगाना में अभी तक राज्य सरकार की ओर लॉकडाउन या कोई विशेष बंदिशों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन लोग खुद ही कोरोना से बचाव को लेकर एहितायत बरत रहे हैं. तेलंगाना के मेडक जिले में हिन्दू जोड़े की अनोखी शादी हुई जहां सारी रस्में पंडित ने वीडियो कॉल के जरिए पूरी कराईं.  

Advertisement

शादी 3 मई को तय थी लेकिन जिस तरह कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे थे दोनों के परिवारों को ही चिंता थी. उन्होंने पहले शादी को स्थगित करने की बात सोची लेकिन दोनों ही परिवार शादी की तैयारी के चलते एडवांस में भुगतान कर चुके थे. ऐसे में फिर निर्धारित तिथि पर ही कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए  शादी का फैसला लिया गया. 

पपन्नापेट के मुख्य पुजारी दिगंबर शर्मा ने अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी के सारे मंत्र पढ़े. उनके निर्देशों का ही दूल्हा मोहन और दुल्हन मंजुला पालन करते रहे. सब कुछ वैसा ही हुआ जैसे सामान्य शादी में होता है लेकिन मंत्रोच्चार रीयल की जगह वर्चुअल हुआ. मोहन और मंजुला भी इस तरह की शादी से बहुत खुश दिखे.  

Advertisement

इससे पहले दूल्हे के गांव भीमला टांडा के लोगों ने दुल्हन को गांव में आने की अनुमति नहीं दी थी. ऐसा इस वजह से हुआ था क्योंकि दुल्हन के गांव में एक शख्स की मौत हुई थी और दूल्हे के गांववालों को डर था कि कहीं दुल्हन के आने से उनके गांव में कोरोना न फैल जाए. काफी समझाने बुझाने के बाद शादी की अनुमति दी गई. लेकिन इसके लिए सीमित संख्या में घर के सदस्यों की मौजूदगी और पंडित के ऑनलाइन मंत्र पढ़ने की शर्त रखी गई. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »