तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. ममता बनर्जी ने चुनावी घोषणापत्र जारी करते वक्त सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और वादा किया कि सरकार आगे भी अपने वादों को पूरा करने की कोशिश करेगी.
, 'सरकार की विचारधारा लोकतांत्रिक और जनता के हक में है. हम जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन की सोच पर विश्वास रखते है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल ने काफी विकास किया है. यह विकास सभी क्षेत्रों में काम करता है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास दूसरे राज्यों की तुलना में टॉप पर रहा है. अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा, 'कई योजनाओं को न सिर्फ देश में बल्कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया.'
स्वपनल सोनल