माल्या बोले- सिर्फ 100 डॉलर में खरीदी थी सीपीएल में बारबाडोस की फ्रेंचाइजी

माल्या ने यूनाईटेड स्प्रिट्स के चेयरमैन पद छोड़ने से पहले फरवरी में सीपीएल टीम खरीदी थी, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से भी नियंत्रण गंवा दिया.

Advertisement
विजय माल्या विजय माल्या

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

बैंकों से हजरों करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भागे व्यवसायी विजय माल्या ने दावा किया है कि उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी ‘बारबाडोस ट्राइडेंट्स’ खरीदने के लिए महज 100 डॉलर दिये थे.

माल्या ने यूनाईटेड स्प्रिट्स के चेयरमैन पद छोड़ने से पहले फरवरी में सीपीएल टीम खरीदी थी, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से भी नियंत्रण गंवा दिया.

Advertisement

'हर किसी ने बखेड़ा खड़ा किया'
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' से बात करते हुए माल्या ने बताया कि उन्होंने अन्य शेयरधारकों के साथ मिलकर किस तरह बारबाडोस ट्राइडेंट्स 100 डॉलर में खरीद थी. , 'हर किसी ने मेरे सीपीएल टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स खरीदने के बारे में बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया. यह ऐसी संपत्ति थी जो सिर्फ 100 डॉलर में खरीदी गई थी.'

फ्रेंचाइजी चलाने का खर्चा 20 लाख डॉलर
ने आगे कहा कि फ्रेंचाइजी को चलाने का खर्चा करीब 20 लाख डॉलर होगा. उन्होंने कहा, 'टीम खरीदने के बाद मेरे और अन्य शेयरधारकों के उपर टूर्नामेंट में भाग लेने की प्रतिबद्धता भी थी. सीपीएल में भागीदारी के लिए पैसे की जरूरत होती, इसलिए मैं बारबाडोस सरकार के पास गया और मैंने कहा कि मुझे उनके सहयोग की जरूरत है. मैं प्रधानमंत्री से मिला और सरकार ने मुझे मदद की सहमति दी, लेकिन मैंने टीम खरीदने के लिए सिर्फ 100 डॉलर दिए थे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »