राज्यसभा में मोदी के मंत्री पहुंचे लेट, सभापति ने लगाई डांट

राज्यसभा में सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को न सिर्फ सभापति हामिद अंसारी की डांट खानी पड़ी, बल्कि अपनी सीट पर खड़े होकर राज्यसभा के तमाम सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ी.

Advertisement
मंत्री को पड़ी उपराष्ट्रपति की डांट मंत्री को पड़ी उपराष्ट्रपति की डांट

बालकृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

राज्यसभा में सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को न सिर्फ सभापति हामिद अंसारी की डांट खानी पड़ी, बल्कि अपनी सीट पर खड़े होकर राज्यसभा के तमाम सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ी. वजह थी प्रश्नकाल के दौरान सदन में देरी से पहुंचना. दरअसल, प्रश्न काल में सवाल उठा कि दिल्ली में ध्वनि और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है क्योंकि स्थिति खतरनाक हद तक आगे बढ़ चुकी है. यह सवाल पर्यावरण मंत्रालय से जुड़ा था और जवाब पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे को देना था.

Advertisement

कांग्रेस ने जताई आपत्ति
कांग्रेस के नेता महेंद्र सिंह माहारा ने जब यह सवाल पूछा तो जवाब देने के लिए कोई भी मंत्री मौजूद नहीं था. इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह सदन में दूसरी बार हुआ है जब सवाल पूछा गया हो लेकिन प्रश्नकाल होने के बावजूद जवाब देने के लिए कोई मंत्री मौजूद नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है.

और जावड़ेकर को पड़ी डांट...
तभी भागते-दौड़ते प्रकाश जावड़ेकर राज्यसभा पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर पूछे गए सवाल का जवाब अनिल माधव दवे की जगह वह देंगे. जावड़ेकर ने सफाई दी कि पहुंचने में देरी हो गई. लेकिन इससे हामिद अंसारी की नाराजगी कम नहीं हुई. उन्होंने फिर दोहराया यह मामला बेहद गंभीर है और यह बहुत ही अभूतपूर्व स्थिति है जब प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछे जाने पर भी जवाब देने के लिए मंत्री मौजूद नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी.

Advertisement

मंत्री ने मांगी माफी
उनका इतना कहना था कि 'कांग्रेस के नेता शर्म करो शर्म करो' के नारे लगाने लगे. इसके बाद प्रकाश जावड़ेकर ने खड़े होकर देर से सदन पहुंचने के लिए सदस्यों से माफी मांगी और कहा कि आगे वह ख्याल रखेंगे कि ऐसा नहीं हो. प्रश्न के जवाब में उन्होंने यह कहा यह बात सही है कि दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है लेकिन इस पर काबू पाने के लिए सरकार ने जो उपाय यह है उसका असर दिखना शुरु हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »