मुंबई: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वकील उज्जवल निकम

हालांकि, पुलिस के गश्ती वाहन में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई. यह घटना देर रात 8 बजे हुई, जिस दौरान निकम मुंबई आ रहे थे.

Advertisement
उज्जवल निकम (File) उज्जवल निकम (File)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

देश के वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. उनकी कार को पीछे से पुलिस के एक वाहन ने खंडाला घाट इलाके में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी.

हालांकि, पुलिस के गश्ती वाहन में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई. यह घटना देर रात 8 बजे हुई, जिस दौरान निकम मुंबई आ रहे थे.

Advertisement

रायगड के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस के गश्ती वाहन ने निकम की कार को पीछे से टक्कर मार दी. यह घटना तब हुई जब निकम के कार के चालक ने वाहन की गति को घाट की तरफ हुए एक अन्य दुर्घटना को देखते हुए कर दी थी. इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई.

आपको बता दें कि उज्ज्वल निकम देश के सबसे मशहूर सरकारी वकीलों में से हैं और आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने से लेकर, 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement