ट्रिपल तलाक मसले पर कांग्रेस ने कहा- हम जेंडर जस्टिस के साथ

ट्रिपल तलाक के मसले पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपना रुख साफ़ कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 'जेंडर जस्टिस' के नियम पर अडिग खड़ी है.

Advertisement
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

ट्रिपल तलाक के मसले पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपना रुख साफ़ कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 'जेंडर जस्टिस' के नियम पर अडिग खड़ी है.

आजतक से खास बातचीत में कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा ऐसा ट्रिपल तलाक जो SMS, ईमेल या किसी अन्य साधन से दिया जाता है, कानूनी रूप से वैध नहीं है और कहीं ना कहीं मुस्लिम महिलाओं के शोषण का कारण बन गया है.

Advertisement

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कई मुस्लिम उलेमाओं और कानून के विशेषज्ञों ने कहा है ट्रिपल तलाक को के तहत कोई मान्यता नहीं है.

कांग्रेस के नेता रखेंगे मुस्लिम महिलाओं का पक्ष
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि महिलाओं के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो सुनवाई शुरू हुई है, उससे कहीं ना कहीं मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जैसे सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी मुस्लिम महिलाओं का पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में नजर आएंगे.

कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है की जेंडर जस्टिस यानी महिलाओं को भी सामान्य न्याय और अधिकार मिले, यह उसकी प्राथमिकता है चाहे वह किसी भी समाज और संप्रदाय से आती हो.

गौरतलब है कि तीन तलाक पर सुनवाई शुरू हो चुकी है. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में अब कई दिन तक सुनवाई चलेगी. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक पर सुनवाई करते हुए उसकी समीक्षा के लिए कहा है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो निकाह हलाला पर सुनवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »