घंटों की देरी और ट्रेन का AC खराब, यात्रियों ने काटा बवाल

यात्रियों का आरोप है की लखनऊ स्टेशन से पहले से ही ट्रेन की AC काम नहीं कर रहा था. यात्रियों ने लखनऊ में भी इस बात की शिकायत रेल अधिकारीयों से की लेकिन वहां से उनको यह कहकर टाल दिया गया कि मुगलसराय में एसी को ठीक कर दिया जायेगा.

Advertisement
यात्रियों ने किया जमकर हंगामा यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 07 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

भारत में बुलेट ट्रेन आने वाली है लेकिन इन दिनों भारतीय रेल की आम गाड़ियों का सफर ही यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है. एक तो ट्रेनें कई घंटे देर से चल रही है ऊपर से इस भीषण गर्मी में ट्रेनों के AC भी जबाब दे रहे हैं. ऐसे में आप कल्पना कर सकते हैं कि यात्रियों की क्या हालत होती होगी.

Advertisement

ताजा मामला जम्मूतवी से कोलकाता जा रही 13152 डाउन जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का है. इसका AC खराब होने के चलते गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों ने मुगलसराय स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. यह ट्रेन मुगलसराय में एक घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रही. आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के कर्मचारियों की मशक्कत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी.

यात्रियों का आरोप है कि लखनऊ स्टेशन से पहले से ही ट्रेन का था. यात्रियों ने लखनऊ में भी इस बात की शिकायत रेल अधिकारीयों से की लेकिन वहां से उनको यह कहकर टाल दिया गया कि मुगलसराय में एसी को ठीक कर दिया जायेगा. ट्रेन आज सुबह जब मुगलसराय पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे से इस बात की शिकायत की.

मुगलसराय में यात्रियों की शिकायत पर रेलवे के दो मैकेनिक भी आये और एसी को चेक किया. मैकेनिक ने बताया कि ट्रेन काफी रुक-रुक कर चल रही है इसकी वजह से एसी की बैटरी डाउन हो गई है. ट्रेन जब पूरी रफ़्तार से चलेगी तो एसी ठीक काम करना शुरू कर देगा.

Advertisement

बार बार चेनपुलिंग और यात्रियों के हंगामा करने की सूचना होने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत से यात्रियों को समझाया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका.  

ट्रेन के एसी कोच में सफ़र कर रहे कोलकाता के दीपक कुमार साहा ने बताया कि ट्रेन का एसी खराब था हम लोगों ने लखनऊ में स्टेशन मास्टर और RPF से भी शिकायत की. उन्होंने बोला कि मुगलसराय पर AC ठीक हो जाएगा, लेकिन यहां पर ऐसी कोई सुविधा नहीं है. दीपक ने बताया कि हमारे साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं और गर्मी भी काफी ज्यादा है.

वहीं मुगलसराय के आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी 13152 की बैटरी डाउन चलने के कारण AC काम नहीं कर रहा था. यात्रियों को बताया गया कि बैटरी चार्ज होने पर एसी ठीक से काम करने लग जाएगा. यात्रियों के समझा-बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया है.

बहरहाल यात्रियों को समझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना तो कर दिया गया लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिस देश में ट्रेनें 24-24 घंटे तक देर से चल रही हों और गर्मी के दिनों में जब ट्रेन का एसी काम करना बंद कर दे रहा हो ऐसे में बुलेट ट्रेन का सपना कितना साकार हो पायेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »