देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:32 PM J-K: त्राल में ग्रेनेड हमला, 1 जवान घायल
10:42 PM लालू यादव ने 10 जुलाई को बुलाई आरजेडी विधायक दल की बैठक
10:15 PM 11 जुलाई को गुजरात जाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उपराष्ट्रपति चुनाव के चलते 11 जुलाई एक दिन के लिए गुजरात जाएंगे.
09:47 PM महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 115 रनों से हराया
09:32 PM असम: बाढ़ की चपेट में 17 जिले, अब तक 25 लोगों की मौत
09:02 PM J-K: कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच कल से बहाल होगी अमरनाथ यात्रा
08:35 PM राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार 14 जुलाई को जाएंगी लखनऊ
विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार 14 जुलाई को लखनऊ जाएंगी. लखनऊ में वह मायावती और अखिलेश समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी.
08:25 PM इजरायल और जर्मनी के 5 दिन के दौरे के बाद भारत के लिए रवाना पीएम मोदी
08:12 PM पश्चिम बंगाल: TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 1 की मौत
07:55 PM फ्रांस में 12 दिसंबर को होगा जलवायु सम्मेलन
07:35 PM कर्नाटक: बस और ट्रक की टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल
06:53 PM जुनैद मर्डर केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस ने महाराष्ट्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया.
06:43 PM रामनाथ कोविंद अरुण जेटली के साथ कल जाएंगे रायपुर
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रविवार को रायपुर जाएंगे. दोपहर में मीरा कुमार भी रायपुर जाएंगी.
06:23 PM ICC विमेन वर्ल्ड कप: जीत के लिए भारत को 274 रनों की जरूरत
06:15 PM बंगाल में जो हालात हैं उसके लिए ममता ज़िम्मेदार हैं: पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यपाल पद की गरिमा का ममता बनर्जी को ख्याल रखना चाहिय.
06:10 PM मुंबई में लगे ममता हटाओ, बंगाल बचाओ के नारे
06:02 PM 2019 में जापान में होगा जी20 सम्मेलन
05:54 PM J-K: भारत-पाकिस्तान सीमा पर भूकंप, तीव्रता 5.2
05:52 PM पिछले तीन बजटों में 25 फीसदी शिक्षा और 14 फीसदी स्वास्थ पर खर्च हुआ: केजरीवाल
05:50 PM दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में पिछले दो वर्षों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है: केजरीवाल
05:45 PM पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगे: BJP
बशीरहाट हिंसा मामले पर आक्रमक बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार को हटाकर धारा 356 या राष्ट्रपति शासन लगे.
05:35 PM मोहल्ला क्लीनिक में दूसरे साल में चार करोड़ लोगों ने दिखाया: सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारे हॉस्पिटल्स में पहले साल में तीन करोड़ लोगों ने दिखाया. दूसरे साल में चार करोड़ लोगों ने हमारी ओपीडी में दिखाया.
05:30 PM उना केस: गुजरात हाईकोर्ट से 3 आरोपियों को मिली जमानत
ललीत डाभी, जीतु गोहिल ओर हितेष डाभी को दी जमानत.
05:07 PM मॉनसून सत्र के मद्देनजर सुमित्रा महाजन ने 16 जुलाई को ऑल पार्टी मीट बुलाई
04:55 PM इंदु सरकार फिल्म विवाद मामले में महाराष्ट्र के नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
04:50 PM मंगलुरु में मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
04:38 PM छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा पुलिस ने 7 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
04:30 PM लालू जी पूरे समर्थन के साथ हमारे साथ हैं: मीरा कुमार
मीरा कुमार ने रांची में कहा कि लालू जी का हमें पूरा समर्थन है.
04:18 PM लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 16 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
शाम 7 बजे संसद में होगी लोकसभा स्पीकर की सर्वदलीय बैठक. संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने भी 16 जुलाई को सर्वदलिय बैठक बुलायी. बैठक 11 बजे संसद की लाईब्रेरी में होगी.
03:46 PM बिहार सरकार ने लालू यादव के यहां CBI छापे की जानकारी PMO से मिलने का खंडन किया
03:08 PM पश्चिम बंगाल: नॉर्थ 24 परगना के SP भास्कर मुखर्जी हटाए गए
02:57 PM चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
02:52 PM राष्ट्रपति चुनाव से पहले 16 जुलाई की शाम 5 बजे राजग के सभी सांसदों की बैठक
02:44 PM LoC पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त JP सिंह को किया तलब
LoC पर गोलीबारी में 2 पाकिस्तानी नागरिकों की हो गई है मौत
02:28 PM दिल्लीः ED की छापेमारी के दरम्यान घिटोरनी फार्महाउस में नजर आईं मीसा भारती
02:23 PM J-K: श्रीनगर में पूर्व CM एवं NC नेता फारूक अब्दुला प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
02:19 PM पुदुचेरी में बंद से आम जनजीवन प्रभावित
02:15 PM लखनऊ में छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर गार्ड को पीटकर किया जख्मी
02:12 PM जर्मनीः G-20 समिट से इतर PM मोदी ने नॉर्वे की PM एर्ना सोलबर्ग से मुलाकात की
02:04 PM J-K: कांग्रेस ने कहा- बंदूक की नोक पर कश्मीर हिंसा खत्म नहीं की जा सकती
02:00 PM महाराष्ट्रः एडिशनल कमिश्नर (फिशरीज) ने कांग्रेस MLA नितेश राणा के खिलाफ FIR दर्ज कराई
कमिश्नर ने कांग्रेस विधायक पर ऑफिस में हमला करने का लगाया आरोप
01:50 PM UP: शामली जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रेलर की भिड़ंत, 9 जख्मी
01:38 PM जर्मनीः G-20 समिट से इतर PM मोदी ने इटली के PM पाओलो जेनटिलोनी से मुलाकात की
01:37 PM पटनाः लालू पर छापेमारी के बाद BJP नेता सुशील मोदी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
01:35 PM पश्चिम बंगालः BJP नेता माथुर ने रोके जाने पर पुलिस से कहा- हम सांसद हैं पता है आपको
बोले- विशेषाधिकार प्रस्ताव आ जाएगा, तो मर जाओगे.
01:26 PM पश्चिम बंगाल: BJP सांसद मीनाक्षी लेखी, ओम माथुर और सत्यपाल को हिरासल में लिया गया
तीनों बीजेपी सांसदों को कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन लाया गया.
01:17 PM पश्चिम बंगालः प्रदर्शनकारियों ने सोनादा टॉय ट्रेन फूंकी
पश्चिम बंगाल में फिर से भड़की हिंसा
01:15 PM जर्मनीः G-20 समिट से इतर दक्षिण कोरिया और भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता
01:00 PM पश्चिम बंगालः बशीरहाट जाने से रोके जाने पर पुलिस और BJP प्रतिनिधिमंडल के बीच बहस
12:40 PM बुरहान की बरसी पर आतंकी मक्की ने PoK के मुजफ्फराबाद में रैली की
12:30 PM UP: मुंबई ब्लास्ट मामले का आरोपी कदीर अहमद बिजनौर से गिरफ्तार
12:12 PM लालू की बेटी मीसा और दामाद से ईडी की पूछताछ जारी
मीसा भारती पर कालेधन को सफेद करने का आरोप है
12:00 PM मलेशिया का एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलीट खैरुल को अयोग्य घोषित करने का विरोध
11:44 AM लालू के बचाव में कांग्रेस नेता अशोक चौधरी का मोदी और अमित शाह पर विवादित बयान
11:35 AM जम्मू में बुरहान वानी की बरसी पर उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन, लोगों ने पुतला फूंका
प्रदर्शनकारियों ने बुरहान वानी के अलावा सलाहुद्दीन और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के भी पुतले फूंके.
11:18 AM दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में भैंस ले जा रहे 6 लोगों को भीड़ ने पीटा
भीड़ ने उनके वाहनों में भी तोड़ाफोड़ की. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
11:08 AM राहुल गांधी से मिले गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वघेला, 45 मिनट तक चली मीटिंग
10:54 AM जी-20 सम्मेलन के पहले दिन पीएम मोदी ने कई वैश्विक मुद्दों पर की बात
10:44 AM यूपी के एटा में महिला से गैंगरेप की खबर, पांच आरोपियों में पीड़िता का देवर भी शामिल
10:26 AM छत्तीसगढ़: प्रतापपुर के रिहायशी इलाके में घुसा हाथी
10:08 AM उत्तराखंडः टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक भूख हड़ताल पर, आत्महत्या की धमकी दी
10:00 AM UP: कन्नौज के परफ्यूम बनाने वालों ने कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए बनाया बदबूदार बम
09:45 AM लालू की बेटी मीसा भारती पर के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
09:40 AM पुदुचेरी की गवर्नर किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस, DMK,VCK ने बंद का आह्वान किया
09:22 AM दिल्लीः श्रीनिवासपुरी में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत
09:10 AM दार्जिलिंग में मृत पाए गए गोरखालैंड समर्थक ताशी भूटिया, लोगों ने हत्या का लगाया आरोप
09:00 AM J-K: पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद, उनकी पत्नी की भी मौत
08:40 AM J-K: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में दो नागरिक घायल
08:35 AM गाजियाबाद के अशोक नगर में एक परिवार के 3 सदस्य को स्वाइन फ्लू
08:20 AM लेह में मनाया गया दलाई लामा का जन्मदिन
08:00 AM हैदराबाद: खून के आंसू से परेशान है 3 साल की अहाना, पिता ने लगाई PM से गुहार
07:40 AM UP: लगातार बारिश के कारण वाराणसी में गंगा के जल स्तर में वृद्धि
07:00 AM राजस्थान: झज्जर में बीती रात सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
झज्जर के मारोत व छुछकवास के बीच हुआ हादसा, जाइलो कार व ट्राले की आमने-सामने की टक्कर. मरने वालों में 7 लोग एक ही परिवार के सदस्य. छुछकवास पुलिस व बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को हॉस्पिटल पहुंचाया.
06:55 AM J&K: पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, पूंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी
भारत की पोस्ट और गांवों को निशाना बना रही है पाकिस्तान सेना. भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब.
06:45 AM मुंबई: नाबालिग से गैंगरेप के कथित आरोप में 3 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
06:10 AM J&K: बांदीपोरा के हाजीन इलाके में आतंकवादी हमले में 3 जवान घायल
आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ आंतकी हमला.
03:00 AM MP: आगर-मालवा जिले के एक ही गांव में 200 लोग हुए बीमार, मचा हडकंप
सरदर्द, सीने में दर्द और शरीर मे अकड़न से बच्चों सहित महिला और पुरुष हुए बेहाल. दो महिलाएं इलाज के लिए बड़े शहरों में रेफर.
02:30 AM G-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद आज शाम 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे PM मोदी
02:00 AM G-20 शिखर सम्मेलन में आज पीएम मोदी कई देशों से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
साउथ कोरिया, ब्रिटेन, इटली, मैक्सिको, अर्जेंटीना, वियतनाम और अफ्रीका से विभिन्न मुद्दों पर होगी बातचीत
01:00 AM आजमगढ़: शराब से मौतों पर शासन सख्त, SO समेत 3 सस्पेंड
आबकारी इंस्पेक्टर पर भी जांच के आदेश
12:45 AM पश्चिम बंगाल: पश्चिम मिदनापुर में गुस्साई भीड़ ने 11 ट्रकों में लगाई आग
12:30 AM दिल्ली: 7 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार
12:00 AM UP: सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर जाएंगे
सना जैदी