तमिलनाडु में सड़क हादसा, 3 लोगों की की मौत, 4 घायल

तमिलनाडु में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. तिरुवनमलाई से होसुर जा रही एक सरकारी बस लॉरी से टकरा गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए.  

Advertisement
बस और लॉरी के बीच हुई टक्कर बस और लॉरी के बीच हुई टक्कर

शालिनी मारिया लोबो

  • चेन्नई,
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

  • सोमवार तड़के करीब 3.45 बजे हुआ हादसा
  • हादसे के वक्त बस में 37 सवारी बैठे थे

तमिलनाडु में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. तिरुवनमलाई से होसुर जा रही एक सरकारी बस लॉरी से टकरा गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. ये हादसा सुबह 3:45 बजे हुआ. बस में 37 यात्री सवार थे. बस ड्राइवर, कंडक्टर और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

बीते कुछ महीने पहले दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर जिले में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ था. इसमें बाइक सवार एक शख्स हवा में उड़ता दिखाई दिया. दिल दहलाने वाले इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था.

दरअसल, बाइस सवार शख्स जैसे ही एक मोड़ पर मुड़ा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई. टक्कर होते ही मोटर साइकिल पर सवार शख्स दूर जाकर गिर गया.

हाल ही में इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) ने भारत में 2017 में हुए सड़क हादसों के आंकड़ों का आकलन किया और पाया कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा दुपहिया चालक ही मारे जाते हैं. अब तक के मौजूद आंकड़ों के अनुसार 2017 में भारत में लगभग 48,746 दुपहिया चालकों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई थी. आंकड़ों ने यह भी बताया कि इन में से 73.8 प्रतिशत दुपहिया चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था.

Advertisement

अपनी पड़ताल में DIU ने यह भी पाया कि हेलमेट न पहनने से मरने वालों की आधी संख्या तो चार राज्यों से ही थी. सबसे ज़्यादा मौतें तमिलनाडु में देखने को मिलीं, जहां 6105 (17 प्रतिशत) दुपहिया सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था और हादसे में मारे गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement