सलाउद्दीन ने फिर उगला जहर, कहा- घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना दूंगा

बातचीत को व्यर्थ बताते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि आतंकवाद के अलावा कश्मीर का कोई समाधान नहीं है. कश्मीरी नेतृत्व, लोगों और मुजाहिदीन को पता होना चाहिए कि वहां कोई औपचारिक, शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है.

Advertisement
आतंकी सैयद सलाहुद्दीन आतंकी सैयद सलाहुद्दीन

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

मोस्ट वांटेड आतंकी और हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीर में किसी तरह के शांतिपूर्ण समाधान में अड़चन डालने की कसम खाई है. सलाहुद्दीन ने धमकी दी है कि वह घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा.

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक उसने धमकी दी है कि वह कश्मीरियों को सुसाइड बॉमर्स बनाएगा, जो घाटी को 'भारतीय फौजों का कब्रगाह' बना देंगे. साथ ही उसने इस लड़ाई को से बाहर ले जाने की भी बात कही.

Advertisement

'कश्मीर को विवादित माने बिना बातचीत नहीं'
बातचीत को व्यर्थ बताते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि के अलावा कश्मीर का कोई समाधान नहीं है. कश्मीरी नेतृत्व, लोगों और मुजाहिदीन को पता होना चाहिए कि वहां कोई औपचारिक, शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है. वहां 'उद्देश्यपूर्ण सशस्त्र संघर्ष छेड़ने' के सिवा कोई विकल्प नहीं है. सलाउद्दीन ने कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है. उसने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को एक विवादित नहीं मानेगा तब तक बातचीत नहीं हो सकती.

घाटी में तनाव बरकरार
आतंकी सलाउद्दीन का बयान उस समय आया है जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में ऑल पार्टी डेलीगेशन कश्मीर में शांति बहाल के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहा है. घाटी में पिछले 58 दिनों से तनाव बरकरार है. मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई है. कई जगह अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »