सुशांत केस: कौन हैं वो 6 लोग जिनके खिलाफ CBI ने दर्ज की है FIR

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में सीबीआई ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है. मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में सीबीआई की जांच इन्हीं 6 आरोपियों के ईद-गिर्द घूमेगी.

Advertisement

'मेरे डैड की मारुति’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही हैं. उन पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों की हेराफेरी, आपराधिक साजिश का आरोप है. सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ED ने भी समन जारी किया है.

ये भी पढ़ें-

रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती भी आरोपी

शोविक चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई हैं. वह सुशांत के साथ तीन कंपनियों के डायरेक्टर भी रहे हैं. शोविक चक्रवर्ती का अक्सर सुशांत के घर आना-जाना होना था. उनकी और सुशांत की कई तस्वीरें भी साथ में हैं. सुशांत की मौत के बाद शोविक ने एक पोस्ट लिखा था. जिसमें उन्होंने बताया था कि वो सुशांत से क्या-क्या सीखे हैं. उन्होंने लिखा था कि मेरे दिल में हमेशा आप के लिए प्यार बना रहेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

सैमुअल मिरांडा से हो चुकी है पूछताछ

सीबीाई की FIR में सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा का भी नाम है. सैमुअल मिरांडा से प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर चुकी है. सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने ही पिछले साल सैमुअल मिरांडा को सुशांत का मैनेजर नियुक्त किया था. एक दौर में वह सुशांत के करीबी लोगों में थे.

जिस वक्त सुशांत का शव घर से मिला था उस दौरान सैमुअल मिरांडा, कुक केशव और और नीरज के अलावा सिद्धार्थ पिठानी मौजूद थे. सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ और कुक ये वो लोग हैं जिन्होंने सबसे पहले सुशांत को मृत देखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement