सोनिया के कंधे का हुआ इलाज, स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार

गंगा राम अस्पताल ने गुरुवार को बताया कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार नजर आ रहा है और उन्हें जल्द ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा. सोनिया को बुधवार दोपहर आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल से इस अस्पताल में भेजा गया था.

Advertisement
काशी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी काशी में रोड शो के दौरान सोनिया गांधी

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

वाराणसी में मंगलवार को आयोजित रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान गश खाकर गिरने से उनके कंधे में चोट आ गई. गुरुवार को उनके कंधे के जख्म का सफल इलाज किया गया. अब उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है.

गंगा राम अस्पताल ने गुरुवार को बताया कि के स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार नजर आ रहा है और उन्हें जल्द ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा. सोनिया को बुधवार दोपहर आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल से इस अस्पताल में भेजा गया था. मंगलवार आधी रात को वाराणसी से दिल्ली पहुंचने के फौरन बाद सोनिया को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया था.

Advertisement

जारी किया गया हेल्थ बुलेटिन
सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डीएस राणा द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया, 'श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मापदंडों में सुधार नजर आ रहा है और उन्हें शीघ्र ही आईसीयू से स्थानांतरित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कंधा विशेषज्ञों- मुम्बई के डॉ. संजय देसाई और सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. प्रतीक गुप्ता की एक टीम ने उनके कंधे के जख्म का सफल इलाज किया. उनमें तेजी से सुधार हो रहा है.'

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी अभी एक हफ्ते अस्पताल में रुक सकती हैं. को सर गंगा राम अस्पताल के हृदयरोग विभाग के डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखभाल में भर्ती किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »