सीताराम येचुरी ने पीएम पर साधा निशाना, बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने देश को पीछे कर दिया

सीताराम येचुरी ने आज तक से बातचीत में कहा कि नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी के सारे दावे गलत साबित हो रहे हैं क्योंकि नोटबंदी के सौ दिन बाद भी ना तो कालेधन पर रोक लगी और ना ही नकली नोटों पर लगाम लगी है. बल्कि जाली नोट भी बाजार में आ गए हैं.

Advertisement
सीताराम येचुरी सीताराम येचुरी

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:23 AM IST

नोटबंदी के सौ दिन बाद भी कई जगहों से कैश की कमी की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सीपीआई (M) महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को नोटबंदी के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि पीएम ने देश को पीछे कर दिया है. येचुरी ने कहा कि 100 दिन बीतने के बाद भी नोटबंदी से कुछ हासिल नहीं हुआ.

Advertisement

आज तक से बातचीत में कहा कि नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी के सारे दावे गलत साबित हो रहे हैं क्योंकि नोटबंदी के सौ दिन बाद भी ना तो कालेधन पर रोक लगी और ना ही नकली नोटों पर लगाम लगी है. बल्कि जाली नोट भी बाजार में आ गए हैं.

ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद सीमा पर सैनिकों की शहादत की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जबकि पीएम का दावा था कि नोटबंदी से आतंकवाद की कमर टूट गई है. येचुरी ने कहा कि के बाद इस साल अच्छी फसल होने के बावजूद भी किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. वहीं औद्योगिक उत्पादन भी धीमा पड़ गया है. येचुरी ने कहा कि आज भी सरकार नहीं बता पा रही है कि व्यवस्था में कितना काला धन आया. इतना ही नहीं सीपीएम महासचिव ने यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को पीछे कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »