सिक्किम में लैंडस्लाइड, एक की मौत, NH 10 बंद

गुरुवार सुबह सिक्किम के रंगफू में भूस्खलन हुआ. लैंडस्लाइड में 1 के मारे जाने और 5 के घायल होने की खबर है.

Advertisement
गुरुवार सुबह सिक्किम के रंगफू में भूस्खलन गुरुवार सुबह सिक्किम के रंगफू में भूस्खलन

सबा नाज़

  • गंगटोक,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

सिक्किम के रंगफू में गुरुवार तड़के भूस्खलन के कारण एक शख्स की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

इस प्राकृतिक आपदा के कारण सिक्किम को बंगाल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 10 बंद हो गया है. तकरीबन 150 मीटर बड़ा पत्थर हाईवे पर आ गिरा जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है.

Advertisement

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें
जिला पुलिस अधिकारी अमित ने कहा है कि 'तीन लोगों को बचा लिया गया है जिनमें दो लड़के हैं. ट्रक ड्राइवर का शव मलबे से निकाल लिया गया है. दो लोगों के होने की आशंका है. राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं.'

सुबह पांच बजे हुआ था भूस्खलन
गुरुवार तड़के 5 बजे के बाद ये घटना घटी. पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से 75 किलोमीटर दूर हुए इस भूस्खलन में कितने हुई है इसकी जानकारी नहीं मिली है.

रास्ता रुकने से बढ़गी परेशानी
NH10 एकमात्र ऐसा रास्ता है जो सिक्किम को देश के अन्य भागों से जोड़ता है. पर्यटकों, सेना और सरकारी और निजी वाहनो को इस रास्ते के बंद रहने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement